विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए का 34वां जत्था रवाना, अब तक 4 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के किए दर्शन

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Sun, 06 Aug 2023 12:14 PM (IST)

Amarnath Yatra 2023 अमरनाथ यात्रा के लिए 1626 श्रद्धालुओं का 34वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम ...और पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के लिए 1626 श्रद्धालुओं का 34वां जत्था रवाना : जागरण
अमरनाथ यात्रा के लिए 1626 श्रद्धालुओं का 34वां जत्था रवाना : जागरण

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू से एक दिन यात्रा स्थगित रहने के बाद बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए आज रविवार सुबह 1626 श्रद्धालुओं का34 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 1092 श्रद्धालुओं में 919 पुरुष, 123 महिलाएं, 1 बच्चा, 49 साधु शामिल थे। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 534 श्रद्धालुओं में 384 पुरुष, 129 महिलाएं, 6 बच्चे, 15 साधु शामिल थे।

श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का सिलसिला जारी है। अब औसतन रोजाना दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तीन से चार हजार के बीच रह गई है। अब तक 4.16 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं।

31 अगस्त को होगी संपन्न

एक जुलाई से शुरु हुई बाबा अमरनाथ की यात्रा 31 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। इस समय मौसम खुशगवार बना हुआ है। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पिछले कुछ दिनों से बारिश भी नहीं हो रही है। जम्मू के यात्री निवास में आने के अलावा कुछ श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा कर रहे हैं।