Move to Jagran APP

ट्रक से टकराई अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस, 13 तीर्थयात्री हुए घायल

उधमपुर में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस खड़े हुए ट्रक से टकरा गई है। इस दुर्घटना में 13 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें भी आईं हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 04:07 PM (IST)
ट्रक से टकराई अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस, 13 तीर्थयात्री हुए घायल
ट्रक से टकराई अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस, 13 तीर्थयात्री हुए घायल

जम्मू, जेएनएन। उधमपुर में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस खड़े हुए ट्रक से टकरा गई है। इस दुर्घटना में 13 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें भी आईं हैं। अमरनाथ यात्रियों की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। उधमपुर में बिरमा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में 13 अमरनाथ यात्री घायल हो गए हैं। फिलहाल घायल हुए 13 लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।

loksabha election banner

सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। श्रद्धालुओं को सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। घायलों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के झांसी और इसके आस पास के इलाकों से हैं।’   

जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यात्रा जत्थे में शामिल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अमरनाथ यात्रियों का टेंपो ट्रेवलर वाहन जम्मू श्रीनगर हाइवे बाईपास पर बिरमा पुल के पास खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार दो महिलाओं सहित 13 अमरनाथ श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन घायलों को अधिक चोटें आई, उनके समेत सभी घायलों का उपचार ऊधमपुर जिला अस्पताल में जारी है। हादसा वाहन चालक की लापरवाही से हुआ है, और वह घटना के बाद से फरार है।

जम्मू से अमरनाथ के लिए वीरवार सुबह अमरनाथ यात्रा जत्थे को रवाना किया गया। बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले जत्थे में शामिल टेंपो ट्रेवलर वाहन नंबर जेके14-बी7250 सुबह पौने पांच बजे के करीब ऊधमपुर हाईवे बाईपास मार्ग से गुजर रहा था। जहां बिरमा नदी पर बने पुल पर वाहन चालक को सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर पीबी10ई-एस3186 का अंदाजा नहीं रहा।

ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की क्यूआरटी मौके पर पहुंची। त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए घायलों की मदद कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। कुछ ही देर में डीएसपी मुख्यालय कुलबीर हांडा,  भी टीम सहित पहुंच गए। वह खुद भी राहत और बचाव अभियान में शामिल होकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को क्यूआरटी के लिए लगाई गई मेटाडोर से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने घायलों का फौरन उपचार किया। घायलों से तीन की गंभीर हालत देखते हुए उनको सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरु कर दी है। हादसे के बाद से फरार वाहन चालक की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हादसे में घायल लोगों के नाम 

गौरव यादव(20) पुत्र राजेश यादव निवासी ओरचा गेट, झांसी 

 नरेंद्र कुमार तिवारी (28 ) पुत्र बाबू लाल तिवारी निवासी उन्नाव गेट, झांसी 

 मंजु साहू (46) साल पत्नी खेम राज साहू निवासी दबराह, ग्वालियर

खेम राज साहू (47 ) पुत्र प्रभु दयाल निवासी दबराह ग्वालियर, 

5) पूजा साहू (23) पुत्री खेम राज साहू निवासी दबराह ग्वालियर

6) बसंत लाल (47)  पुत्र बृज लाल निवासी खुशीपुरा, नवाबाद झांसी, 

7) पवन साहू (39) पुत्र रमेश साहू निवासी नजदीक पंडित वासुदेव डिग्री कॉलेज, झांसी 

8) अभिषेक साहू (35 ) पुत्र  मुन्ना लाल निवासी उन्नाव गेट, पुरानी रजाई, झांसी

9) मनोज यादव (30) पुत्र यशरथ यादव निवासी खोदान, झांसी

10) रुपेश खरे (40 ) पुत्र जगदिया प्रसाद निवासी भट्टा गाँव, मस्जिद वाली गली वार्ड तीन झांसी

11) अमन राजा (20) पुत्र  प्रीतम लाल निवासी लाल कुर्ती, झांसी।

12) संजय कुमार (41) पुत्र कांता प्रसाद निवासी भट्टा गाँव, मस्जिद वाली गाली, वार्ड नंबर 3 झांसी 

13) मुरली साहू (39) पुत्र राम गोपाल साहू निवासी मकान नंबर 71, मेवातीपुर, उन्नाव गेट  झांसी

3419 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

उधर, श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा में जाने वाल श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए भारी उत्साह है। वीरवार को हल्की बरिश के बीच 3419 श्रद्धालुओं का एक और जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच 125 वाहनों के काफिले में श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। इनमें 1202 बालटाल के लिए और 2217 पहलगाम के लिए रवाना हुए।

इस बार मौसम खराब होने और चार दिन तक दोनों मागों पर यात्रा निलंबित रहने के बावजूद एक लाख 33 हजार श्रद्धालु अभी तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा में देश भर से श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। यात्रा अभी रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। अगर इसी तरह यात्रा चलती रही तो पिछले कुछ सालों का रिकार्ड तोड़ सकती है।

14 दिनों में 1,33,481 श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए

अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 3,419 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारी ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में 1,33,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "28 जून से शुरू हुई यात्रा के बाद से करीब 1,33,481 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। केवल बुधवार को 15,696 तीर्थयात्री मंदिर पहुंचे थे।" 

इसके अलावा अधिकारी ने बताया, "3,419 तीर्थयात्रियों के साथ 125 वाहनों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। इस काफिले में 2,217 यात्री पहलगाम जबकि 1,202 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला बालटाल के लिए रवाना हुआ।" यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.