अखनूर में एलओसी पर बैट हमला नाकाम, 3 जवान शहीद
राज्य ब्यूरो, जम्मू : अखनूर के केरी बट्टल में नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवान
राज्य ब्यूरो, जम्मू : अखनूर के केरी बट्टल में नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने की पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम की साजिश नाकाम बना सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान सेना के तीन जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल। तीनों शहीद व घायल जम्मू संभाग के रहने वाले हैं। शहीदों की पहचान सेना की 8 जैकलाई के हवलदार कौशल कुमार निवासी डींग नौशहरा, लांस नायक रंजीत ¨सह निवासी गाम डोडा और राइफलमैन रजत कुमार बसन निवासी प्लांवाला, अखनूर के रूप में हुई है। जबकि घायल जवान राकेश कुमार सांबा निवासी है। सेना, सीमा सुरक्षा बल ने हाई अलर्ट कर दिया है। क्षेत्र को खंगालने के लिए सेना का अभियान लगातार जारी है।
दोपहर पौने दो बजे पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम में शामिल करीब छह आतंकवादियों ने ललयाली पोस्ट पर हमला कर दिया। गोलीबारी, ग्रेनेड दागते हुए घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकवादियों पर सेना के सर्तक जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दो आतंकी मारे गए। उनके कुछ सहयोगी सरंकड़ों की आड़ में भाग गए। सूत्रों के अनुसार बैट टीम में सादे कपड़े में पाकिस्तानी सैनिक भी थे जो घुसपैठ करने में आतंकवादियों को सहयोग दे रहे थे।
पीआरओ डिफेंस जम्मू लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र यादव ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके 47, भारी मात्रा में गोली बारूद बरामद किया गया है। मुठभेड़ में तीन सैनिकों ने शहादत की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि एक जवान घायल भी हुआ। घायल को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सेना ने मुठभेड़ स्थल व साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ रखा है। क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।