विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 साल बाद लद्दाख में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM (IST)

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नगर निकाय चुनाव कराने की दिशा में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई है।

लद्दाख में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज। सांकेतिक फोटो

लद्दाख में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. लद्दाख में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू।

  2. प्रारूप मतदाता सूची 5 अक्टूबर को प्रकाशित होगी, अंतिम सूची 22 अक्टूबर को।

  3. लेह और कारगिल नगर समितियों के लिए आठ साल बाद चुनाव की तैयारी।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नगर निकाय चुनाव करने की दिशा में कार्य के चलते प्रदेश में वीरवार से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लद्दाख के लेह व कारगिल नगर समितियों के लिए चुनाव वर्ष 2018 में आयोजित किए गए थे।

अब फिर से चुनाव करवाने की तैयारी के चलते लद्दाख प्रशासन ने नगर समितियों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण शुरू करने की घोषणा वीरवार को लेह में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राहुल शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान की। उनके साथ इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोनम चोसजोर भी मौजूद थे।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया चलेगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यूटी प्रशासन ने वीरवार से नगर समितियों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का फैसला लिया है। प्रारूप मतदाता सूची 5 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 से 15 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया चलेगी।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 10 व 11 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मतदान स्तर अधिकारी (पीएलओ) तैनात रहेंगे। वे मतदाताओं के दावे व आपत्तियां दर्ज करने के साथ आवश्यक प्रक्रिया में सहायता करेंगे।

आठ साले पहले हुआ था चुनाव

लद्दाख की नगर समितियों में पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। प्रशासन ने पात्र मतदाताओं से निर्धारित अवधि के दौरान मतदाता सूची की जांच करने व आवश्यक होने पर नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन करने की अपील की है। लद्दाख में वर्तमान में लेह नगर समिति के 21 वार्ड व कारगिल नगर समिति के 17 वार्ड हैं।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों नगर समितियों के लिए पिछला चुनाव लभगग आठ साले पहले हुआ था। लद्दाख में पिछले काफी समय से नगर निकाय चुनाव करवाने की मांग उठ रही थी। अब लद्दाख प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।