Move to Jagran APP

साइकिल से सैर पर निकले वकील की बाइक की टक्कर से मौत

??????? ???????? ??????? ?????? ?? ???? ?? ?? ?????? ???? ??? ?? ??? ????? ?? ?? ?????? ??? ??? ??????? ?? ??? ?????? ?????????? ?? ????? ??? ?? ??? ????? ??? ???????? ??????? ?? ??? ?? ?? ???? ?????????? ???? ??? ??? ?? ???? ?? ?? ??????? ???? ????? ????? ?? ???? ???? ??????? ??? ?? ??? ???? ???????? ??????? ?? ?? ?? ????? ??? ???? ????? ?? ????? ?? ???? ???? ?? ?? ?? ??????????? ?? ??? ???? ?????? ?? ????? ??????? ?? ???? ???? ?? ????? ?? ??? ????? ?????????? ??????? ??? ?? ??? ?? ??? ????? ????? ????? ?? ????? ????? ?? ??? ???? ?? ??? ????? ?? ????? ?? ??? ?? ????? ?????????? ?? ???? ??? ??? ???? ???? ???? ???? ?? ????? ??? ???????? ??????? ???? ??????? ?? ????? ??? ????? ?? ??? ??

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 02:31 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:43 AM (IST)
साइकिल से सैर पर निकले वकील की बाइक की टक्कर से मौत
साइकिल से सैर पर निकले वकील की बाइक की टक्कर से मौत

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के तालाब तिल्लो इलाके में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वरिष्ठ वकील की मौत हो गई। मृत वकील की पहचान मोहिद्र खजूरिया निवासी तालाब तिल्लो के रूप में हुई है।

loksabha election banner

एडवोकेट मोहिद्र खजूरिया शनिवार सुबह घर से साइकिल से सैर पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में मोहिद्र खजूरिया की मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया, जिसे परिजन राज्य से बाहर किसी अस्पताल में ले गए। हादसे के बाद कोर्ट कांप्लेक्स जानीपुर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। मोहिद्र खजूरिया कई वर्षो से जम्मू में वकालत कर रहे थे। वह अपने साथियों में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर कोर्ट कांप्लेक्स जानीपुर में वकीलों ने शोक में सोमवार को काम स्थगित करने का फैसला किया है। -नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

जम्मू-अखनूर मार्ग स्थित नागबनी में राहगीर को टक्कर मारने के बाद कार नहर में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। उनके साथ राहगीर भी नहर में जा गिरा, जिसे मौके से गुजर रहे लोगों ने समय रहते बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली।

हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। अखनूर से जम्मू की ओर कार जेके11ए-7298 आ रही थी। कार को सुरजीत सिंह निवासी ठंडा पानी चला रहा था। कार की गति तेज होने के कारण वह उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बेकाबू होते हुए कार ने सड़क पर चल रहे श्रमिक इश्वरी पुत्र रामलाल निवासी उत्तर प्रदेश को चपेट में ले लिया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और श्रमिक के साथ ही नहर में जा गिरी। कार में चालक के अलावा त्रिलोचन सिंह, उसकी पत्नी लखविद्र सिंह, पुत्र परमवीर सिंह, पुत्री सिमरनजीत कौर और अन्य महिला कुलवंत कौर भी सवार थे। कार नहर में गिरते ही उसमें पानी भर गया और वह धीरे-धीरे डूबना शुरू हो गई थी। इस हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने नहर में उतर कर कार में फंसे सभी सवारों को बाहर निकाल उनकी जान बचा ली। अगर कुछ और देर हो जाती तो कार में सवार लोगों की जान भी जा सकती थी। उधर, इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.