सड़क हादसे में एक घायल
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के गांव गाजियां के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 06:51 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 06:51 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के गांव गाजियां के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रमेश कुमार निवासी लंगोटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
साइकिल सवार गाजियां से मीरां साहिब आ रहा था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे हिट कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें