जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 25 और मरीजों की मौत हो गई। यह कोरोना संक्रमण के एक साल में 24 घंटों में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसे मिलाकर अब तक जम्मू-कश्मीर में 2172 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 2135 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभी तक जम्मू-कश्मीर में 1,62,790 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1067 लोगों के स्वस्थ होने के बाद तक तक 1,40,117 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन जम्मू-कश्मीर से मिले आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कुल 25 मरीजों की मौत हुई। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई जबकि एक की मिलिट्री अस्पताल सतवारी, एक की आचार्य श्री चंद्र कालेज आफ मेडिकल सांइसेस, एक की ऊधमपुर, एक की राजौरी, एक की इएमसी अमृतसर, एक की पीजीआई चंडीगढ़, पांच की श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल श्रीनगर, एक की जेएलएनएम श्रीनगर, दो की शेर-ए-कश्मीर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल सांइसेस सौरा, दो की मेडिकल कालेज अनतंनाग और एक की जिला अस्पताल पुलवामा में मौत हुई। दो मरीजों की मौत घर में ही हो गई।

सोमवार को हुई मौतों में दो मौतें श्रीनगर जिले, दो बारामुला, दो बडगाम, दो पुलवामा, दो अनंतनाग, एक बांडीपोरा, दस मौतें जम्मू जिले, दो ऊधमपुर, एक राजौरी और एक रियासी जिले की शामिल है। अभी तक श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 510 मरीजों की मौत हुई है जबकि जम्मू जिले में 441, बारामुला में 192, बडगाम में 128, अनंतनाग में 104, कुपवाडा में 99, पुलवामा में 98, ऊधमपुर में 63 और कठुआ में 59 मरीजों की मौत हुई है। इस महीने अभी तक 174 मरीजों की मौत हो चुकी है।वहीं आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 2135 लोग संक्रमित हुए। हालांकि रविवार की अपेक्षा संक्रमितों की संख्या कम थी लेकिन अभी भ्ज्ञी लगातार दो हजार से अधिक मामले ही आ रहे हैं। जम्मू संभाग में 791 और कश्मीर में 1344 मरीज शामिल है।

श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 632 लोग संक्रमित हुए हैं। किसी भी जिले में जम्मू-कश्मीर में यह सबसे अधिक आंकड़ा है। बारामुला में 136, बडगाम में 133, कुपवाड़ा में 81, अनतंनाग में 93 लोग और कुलगाम में 139 लोग संक्रमित हुए। कुलगाम में 110 ट्रैवलर हैं। वहीं जम्मू संभाग में जम्मू जिले में सबसे अधिक 472 लोग संक्रमित हुए। ऊधमपुर में 20, राजौरी में 46, डोडा में 03, कठुआ में 33 और रियासी जिले में 135 लोग संक्रमित हुए। कुल संक्रमितों में 299 ट्रैवलर हैं। जम्मू जिले में संक्रमितों में 37 रेलवे स्टेशन, 10 हवाई मार्ग, 17 अखनूर से हैं। वहीं बाजारों व जीएमसी की फ्लू ओपीडी में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित आ रहे हैं। अभी 20601 सक्रिय मामले हैं।