CoronaVirus in J&K: जम्मू विश्वविद्यालय के 26 कर्मचारियों सहित प्रदेश में 808 लोग संक्रमित
इंडियन इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट के तीन विद्यार्थी और जम्मू विश्वविद्यालय के 26 शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 136470 लोग अभी तक जम्मू-कश्मीर में संक्रमित हो चुके हैं। वहीं चार और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।
जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 808 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें इंडियन इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट के तीन विद्यार्थी और जम्मू विश्वविद्यालय के 26 शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 1,36,470 लोग अभी तक जम्मू-कश्मीर में संक्रमित हो चुके हैं। वहीं चार और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कुल मौत का आंकड़ा 2023 हो गया। इस बीच राहत यह है कि 312 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अभी तक 1,28,332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को आए 808 संक्रमण के मामलों में से 525 कश्मीर और जम्मू संभाग में 283 मामले आए हैं। कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 299 मामले दर्ज हुए। यह जम्मू-कश्मीर में किसी भी जिले में सबसे अधिक हैं। वहीं बारामुला में 104, बडगाम में 36, पुलवामा में पांच, कुपवाड़ा में 22, अनतंनाग में 23, बांडीपोरा में 11, गांदरबल में सात, कुलगाम में 10 और शोपियां में आठ मामले आए। वहीं जम्मू संभाग में जम्मू जिले में 164, ऊधमपुर में 28, राजौरी में नौ, डोडा में नौ, कठुआ में 11, सांबा में नौ, किश्तवाड़ में 17, पुंछ में तीन और रियासी में 33 मरीज आए। कुल आए मामलों में 144 ट्रैवलर हैं। 73 ट्रैैवलर कश्मीर संभाग और 71 जम्मू डिवीजन के हैं।
वहीं जम्मू जिले में आए संक्रमितों में जम्मू विश्वविद्यालय के 26 कर्मचारी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में शुक्रवार से लगातार कर्मचारियों की कोरोना जांच शरू हुई है। पहले दिन 156 कर्मचारियों की जांच हुई। वहीं लगातार दूसरे दिन इंडियन इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट के तीन विद्यार्थी और संक्रमित आए। इसे मिलाकर अब तक इस संस्थान के 22 विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य संक्रमित हो चुके हैं।
वहीं शुक्रवार को चार और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने से अभी तक मरने वाले मरीजों की संख्या 2023 हो गई है। मरने वालाें में एक मरीज बारामुला जिले का, एक अनंतनाग का और दो जम्मू जिले के रहने वाले थे। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 477, बारामुला में 183, बडगाम में 122, पुलवामा में 92, कुपवाड़ा में 97, अनतंनाग में 97, बांडीपोरा में 63, गांदरबल में 49, कुलगाम में 56 और शोपियां में 40 मरीजों की मौत हुई। इसी तरह जम्मू संभाग में जम्मू जिले में सबसे अधिक 388, ऊधमपुर में 58, राजौरी में 56, डोडा में 64, कठुआ में 53, सांबा में 41, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 26, रामबन में 23 और रियासी में 16 मरीजों की मौत हुई।