800 मजदूरों को मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया
800 मजदूरों को मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के छन्नी के विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन के चलते फंसकर रह गए 800 मजदूरों को मध्य प्रदेश रवाना कर दिया गया। वे मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासचिव एवं वार्ड नंबर 51 से कॉरपोरेटर राज कुमार ने क्षेत्र में रह रहे 800 मजदूरों को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए छन्नी से रवाना किया। उन्होंने इलाके में लॉकडाउन के चलते फंसे 800 मजदूरों को निकालने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया। डिप्टी कमिश्नर सुषमा चौहान के निर्देशों पर इन मजदूरों के लिए एसआरटीसी की बसें भेंजी गई थीं। राज कुमार ने एसडीएम साउथ श्रीकांत बालासाहेब सुसे, तहसीलदार रखबाहू रोहित शर्मा, नायब तहसीलदार रविद्र शर्मा, पटवारी सुशील शर्मा का भी आभार जताया।