राज्यपाल ने आठ आइएएस अधिकारियों के किए तबादले
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने वीरवार को प्रशासन में फेरबदल करते हुए आठ आइएएस अधिकारिय
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने वीरवार को प्रशासन में फेरबदल करते हुए आठ आइएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें संजीव वर्मा को जम्मू का नया डिवीजनल कमिश्नर बनाया गया। वर्तमान डिवीजनल कमिश्नर हेमंत कुमार शर्मा को एआरआइ एंड ट्रे¨नग विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। धीरज गुप्ता को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर नियुक्त किया गया। वह ¨प्रसिपल रेजीडेंट कमिश्नर नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। रोहित कंसल को योजना, विकास और निगरानी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वह हास्पिटैलिटी एंड प्रोटोकाल, एस्टेट, नागरिक उड्डयन विभागों के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। खुर्शीद अहमद शाह को लोक निर्माण विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। हिलाल अहमद पर्रे को सामान्य प्रशासनिक विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। सैयद सहरिश असगर को बड़गाम का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। मोहम्मद हारूण को डायरेक्टर कमांड एरिया कश्मीर बनाया गया है।