मास्क नहीं पहनने पर 70 लोगों से वसूला जुर्माना
संवाद सहयोगी सांबा मास्क नहीं पहनने वाले 70 लोगों से जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने जगह-जगह प
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 08:01 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 08:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सांबा : मास्क नहीं पहनने वाले 70 लोगों से जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने जगह-जगह पर पेट्रोलिग कर कार्रवाई की। विदित रहे कि इस समय जिला प्रशासन मास्क पहनने पर लोगों को मजबूर कर रहे हैं। लोगों को मास्क न पहनने पर उन्हें पांच पांच सौ रुपए जुर्माना किया गया।
वहीं, सांबा के बलोड़ गांव में रविवार को एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इलाके को सैनिटाइज नहीं किया। सरपंच ने अपने स्तर पर संक्रमित के घर और आसपास मोहल्ले व दुकानों को सैनिटाइज करवाया। दिनभर प्रशासन की ओर से कोई भी सैनिटाइज करने के लिए नहीं पहुंचा। उसके बाद सरपंच ने खुद संक्रमित के घर जाकर उसके गेट व दरवाजों को सैनिटाइज करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें