60 हजार अस्थायी कर्मियो को मिलेगा नववर्ष का तोहफा
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को ट्वीट कर स्पष्ट किया कि उनकी सरकार 60 हजार अस्थायी कर्मचारियो को स्थायी करने जा रही है।
जम्मू [ब्यूरो]। राज्य सरकार विभिन्न सरकारी विभागो मे कार्यरत अस्थायी कर्मचारियो को नव वर्ष का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को ट्वीट कर स्पष्ट किया कि उनकी सरकार 60 हजार अस्थायी कर्मचारियो को स्थायी करने जा रही है, ताकि ये कर्मचारी भी सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके।
सरकार कड़ी मेहनत व निष्ठा की कद्र करती है और इसकी प्रशंसा अवश्य होनी चाहिए। इन अस्थायी कर्मचारियो मे दिहाड़ीदार और कैजुवल लेबर भी शामिल है। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के साथ ही अस्थायी कर्मचारियो के स्थायी होने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य विधानसभा का बजट सत्र जनवरी माह के पहले सप्ताह मे शुरू हो रहा है। इस दौरान अगले विला वर्ष का बजट भी पेश किया जाना है। बजट मे सरकार अस्थायी कर्मियो को स्थायी करने के लिए धनराशि का प्रावधान तो शामिल करेगी ही, साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण में भी पीडीपी-भाजपा गठबंधन की उपलब्धियो मे इसका जिक्र होगा। विला मंत्री हसीब द्राबू ने पिछले बजट सत्र के दौरान भी साठ हजार अस्थायी कर्मियो को स्थायी करने का भरोसा दिलाया था।
सरकार इस संबंध मे रोडमैप तैयार कर चुकी है और शीघ्र ही एसआरओ जारी कर दिया जाएगा। विभाग मे वरिष्ठता सूची के अनुसार कर्मियो को स्थायी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से पिछले अठारह वर्षो से नौकरी कर रहे अस्थायी कर्मियो की परेशानियो का समाधान हो जाएगा। विभागो मे दस, बारह, चौदह, सोलह वर्षो से अधिक समय से अस्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं।