Move to Jagran APP

Lockdown 4.0: लॉकडाउन में देश के 36 पूर्व रणजी क्रिकेटरों को 57 लाख की मदद का मरहम

आइसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्र को देशभर से कुल 52 पूर्व क्रिकेटरों जिनमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल थीं सहित कुछ पूर्व क्रिकेटरों की पत्नियों ने भी संपर्क किया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 01:37 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 01:37 PM (IST)
Lockdown 4.0: लॉकडाउन में देश के 36 पूर्व रणजी क्रिकेटरों को 57 लाख की मदद का मरहम
Lockdown 4.0: लॉकडाउन में देश के 36 पूर्व रणजी क्रिकेटरों को 57 लाख की मदद का मरहम

जम्मू, विकास अबरोल। समूचे देश में लॉकडाउन के कारण जहां समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है, वहीं पूर्व रणजी क्रिकेटर भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। ऐसे में इंडियन क्रिकेटर एसोसिएशन (आइसीए) के अध्यक्ष एवं पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्र ने देश के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों के सहयोग से देशभर के 36 जरूरतमंद पूर्व रणजी क्रिकेटरों को 57 लाख रुपये की मदद जारी की है। चयनित क्रिकेटरों के बैंक खातों में तयशुदा राशि एक-दो दिन के भीतर ट्रांसफर हो जाएगी।

loksabha election banner

देश में कई पूर्व रणजी क्रिकेटर हैं जिन्हें 25 से कम एक दिवसीय रणजी मैच खेलने की वजह से न ही स्थानीय क्रिकेट एसोसिएशन और न ही बीसीसीआइ (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया की ओर से पेंशन मिलती है। लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई पूर्व रणजी क्रिकेटरों के मामले सामने आए जिन्हें पैसे की कमी के कारण जीवनयापन में मुश्किल हुई। ऐसे में आइसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्र की अपील पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, अजहरुद्दीन, कीर्ति आजाद, राहुल द्रविड़ लालचंद राजपूत सहित जम्मू-कश्मीर के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेश गिल, सुरेंद्र सिंह बागल और द गेम चेंजर क्रिकेट क्लब के मेंटर अविनाश कुमार शर्मा ने यथाशक्ति योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर की ओर से राजेश गिल और विनोद शर्मा ने परेड ग्राउंड जम्मू के क्रिकेट कोच राजेश शर्मा उर्फ भोला को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की सिफारिश की।

आइसीए के अध्यक्ष अशोक मल्होत्र को देशभर से कुल 52 पूर्व क्रिकेटरों जिनमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल थीं सहित कुछ पूर्व क्रिकेटरों की पत्नियों ने भी संपर्क किया। अंत में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की पांच सदस्यीय कमेटी ने दस्तावेजों की जांच के बाद ए, बी और सी वर्ग में इन क्रिकेटरों को विभाजित किया। 20 पूर्व क्रिकेटरों को एक-एक लाख रुपये का सहयोग मिलेगा जबकि बी वर्ग में शामिल प्रत्येक आठ क्रिकेटरों को 80 हजार और सी वर्ग में शामिल प्रत्येक आठ क्रिकेटरों को 60 हजार रुपये मिलेंगे। आइसीए की ओर से उक्त क्रिकेटरों के बैंक खातों में तयशुदा राशि जमा करवा दी है। कुछ को उक्त राशि मिल गई है जबकि ज्यादातर को बैंक में छुट्टी के कारण एक-दो दिन के बाद मिल जाएगी। जम्मू-कश्मीर के राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस बाबत उन्हें सूचना तो मिल गई है लेकिन अभी तक उनके खाते में राशि नहीं आई है।

आइसीए द्वारा चयनित ए वर्ग के 20 खिलाड़ियों की सूची

तयशुदा राशि      एक लाख प्रति खिलाड़ी

नाम                 शहर

महर सलीम        हैदराबाद

तिलक राज        पंजाब

कनु चक्रवर्ती     बिहार

रंजना पाल (पत्नी दिवंगत बाबू राम) उत्तर प्रदेश क्रिकेटर एसोसिएशन

इट्टी चरण        केरल

निजाम हुसैन      तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन

राजेश मदन       हरियाणा

पवन कुमार        त्रिपुरा

सुमित व्योम       बंगाल

कमल जुनेजा      दिल्ली

राजेंद्र शर्मा       जम्मू-कश्मीर

ऋषिजा मुद्गल    दिल्ली

किरण अनेजा      दिल्ली

जानवी देसाई      केएससीए

भारती अकोलकर  एमसीए

चंदारानी            महाराष्ट्र

ऊषा रानी          महाराष्ट्र

कृष्णा दी            बंगाल

रंजीत राणो         मुंबई

नीलिमा पाटिल      मुंबई

  • बी वर्ग- राशि : 80 हजार रुपये प्रत्येक खिलाड़ी-पीटर फर्नांडिस, मुकेश दीवान, पी रमेश, डी गो¨वदाराज, मेहता जिब्बो पत्नी एसके जिब्बो, कौशल दीवारा, तनुजा सामंथा और हरप्रीत कौर।
  • सी वर्ग- राशि : 60 हजार रुपये प्रति खिलाड़ी : बी महेंद्र कुमार, वी बालाजी राव, शबाना आदिल, नजीरा बेगम, संध्या कुमारकर, रीना दास, शिखा चटर्जी और कश्मीरा जैन।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.