पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ 48 मामले दर्ज
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू संभाग में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ महिलाओं से छेड़
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू संभाग में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट से लेकर दुष्कर्म के 48 मामले दर्ज हैं। हालांकि सांबा, किश्तवाड़ व डोडा में किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ महिला उत्पीड़न या घरेलू ¨हसा का मामला दर्ज नहीं है।
सूचना का अधिकार (आरटीआइ) के तहत जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के प्रति ¨हसा के सबसे ज्यादा 15 मामले जिला ऊधमपुर में दर्ज हैं, लेकिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में ऊधमपुर, जम्मू व पुंछ एक ही स्तर पर है। इन तीनों जिलों में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ चार-चार मामले हैं। राजौरी, कठुआ, रामबन में किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ बीते डेढ़ दशक में महिलाओं से दुष्कर्म का एक भी मामला दर्ज नहीं है, लेकिन राजौरी में घरेलू ¨हसा में एक ही मामला दर्ज है। कठुआ में भी घरेलू ¨हसा और महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। रियासी में पुलिस कर्मियों के खिलाफ महिला दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हैं। जबकि घरेलू ¨हसा के सिलसिले में दो और मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक ही मामला दर्ज है। रामबन जिले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ सिर्फ घरेलू ¨हसा के दो मामले दर्ज हैं। जम्मू जिले में घरेलू ¨हसा के मामले में सबसे ज्यादा नौ मामले दर्ज
जम्मू जिले में घरेलू ¨हसा के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ सबसे ज्यादा नौ मामले दर्ज हैं। महिलाओं के साथ छेड़खानी व मारपीट का एक ही मामला दर्ज हुआ है। बीते एक दशक के दौरान घरेलू ¨हसा, मारपीट छेड़खानी व दुष्कर्म के इन मामलों में 55 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 18 पुलिसकर्मी जिनमें दो सब इंस्पेक्टर भी हैं, जिला जम्मू से ही संबंधित हैं। इनमें एक सब इंस्पेक्ट मोहम्मद इकबाल चगटा के खिलाफ सैक्सुअल हरासमेंट का मामला है। फिलहाल, वह निलंबित है। एक अन्य सब इंस्पेक्टर विवेक पर आत्महत्या के लिए उकसाने के सिलसिले में कार्रवाई जारी है। कठुआ में सिर्फ दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामले हैं। दोनों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया है।
पुंछ में 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हैं मामले
पुंछ में 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामले हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर मोहम्मद अफजल भी है। छह मामलों में चालान पेश किया गया है। दो मामलों को बंद कर दिया गया है, जबकि दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच हो रही है। राजौरी में चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक पुलिसकर्मी के खिलाफ मामले की जांच चल रही है जबकि तीन अन्य के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया है। ऊधमपुर में उत्पीड़न के मामलों में 15 पुलिस कर्मियों पर मामले दर्ज
जिला ऊधमपुर में महिला उत्पीड़न के विभिन्न मामलों में एक इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर समेत 15 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। आरोपित इंस्पेक्टर जावेद अहमद के खिलाफ महिला उत्पीड़न मामले की जांच जारी है। राजौरी जिले में पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इनमें एक सेवानिवृत्त एएसआइ भी है और उसकी मौत भी हो चुकी है, लेकिन वह जांच में निर्दोष साबित हुए हैं। उनके साथ दूसरे आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच जारी है।
आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही : आइजीपी
आइजीपी कार्यालय जम्मू की ओर से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच में किसी तरह की ढील नहीं दी जा रही है। पुलिस संगठन में भी समय-समय पर पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के लिए ऐसे सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनमें उन्हें किसी भी स्थिति में महिला उत्पीड़न की आशंका व संभावना से बचे रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। पुलिस संगठन में नियम और कानून अपने आप में एसी घटनाओं को रोकने में समर्थ हैं।