जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को मिले 37 नए सिविल जज, लेह के उम्मीदवारों का भी चयन; यहां देखें पूरी लिस्ट
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की सिफारिश पर सरकार ने 37 सिविल जजों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इन ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में 37 नए सिविल जजों की नियुक्ति। (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 37 सिविल जजों की नियुक्ति।
हाईकोर्ट की सिफारिश पर सरकार ने आदेश जारी किया।
नवनियुक्त जजों को 21 दिन में रिपोर्ट करना होगा।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की सिफारिश पर सरकार ने 37 सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (न्यायिक) भर्ती नियम 1967 के नियम 42 के तहत की गई है।
सरकारी आदेश के अनुसार, नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को जे-1 पे लेवल के तहत 77,810 रुपये से 1,36,520 रुपये के वेतनमान में रखा जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के साथ लेह के उम्मीदवारों का भी चयन
चयनित उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के अलावा लद्दाख के लेह जिले से भी संबंधित हैं। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को 21 दिनों के भीतर सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास रिपोर्ट करने को कहा गया है।
नियुक्त किए गए उम्मीदवार
जानकारी के अनुसार, नियुक्त किए गए उम्मीदवारों में कठुआ के अंशुल लाल शर्मा, राजौरी के अमजद इकबाल और वत्सल्या चड्ढा, बारामूला की उफक मुश्ताक, जम्मू के अंचल गुप्ता, मुस्कान पुरी, कृतिका जैन, गौरंग रसूतरा, सोनम, मनविका कौशल, रसलीन कौर, अमर कुमार, अनामिका अंग्राल, साहिबा बनाेत्रा, संयोगिता सैनी, रिजू गुप्ता, तानिया महाजन और ऊधमपुर दिव्यम से शामिल हैं।
इसके अलावा, ऊधमपुर से वसुधा शर्मा, शिखा जम्वाल और डोडा से श्वेता शवन, हीरानगर से दीक्षा शर्मा, पुंछ से तरूष कुमार, सैका शरीफ खान, सैयद सब्तेन मेहदी, अबेद उल्लाह और मोहम्मद सलाहुदीन, अनंतनाग से मोहम्मद अलीम, शारिदा राशिद और शाजिया मंजूर शामिल हैं।
लेह से स्टैंजिन, सांबा से प्रियंका भारद्वाज, डोडा से शुहब शबीर और जाहिर इरशाद, कुपवाड़ा से मुद्दस्सर फजल और दाऊद अहमद तथा गांदरबल से सैयद फहीम को नियुक्त किया गया है।
