Move to Jagran APP

JK: जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे 36 केंद्रीय मंत्री, जनता को सरकार की नीतियां समझाएंगे

जम्मू में 51 दौरे होंगे और श्रीनगर में आठ दौरे होंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 19 जनवरी को कटड़ा और रियासी जिले के पंतिहाल क्षेत्रों में जाएंगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 11:16 AM (IST)
JK: जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे 36 केंद्रीय मंत्री, जनता को सरकार की नीतियां समझाएंगे
JK: जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे 36 केंद्रीय मंत्री, जनता को सरकार की नीतियां समझाएंगे

जम्मू, जेएनएन। मोदी सरकार के कुल 57 मंत्रियों में से 36 मंत्री इसी हफ्ते जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। अनुच्छेद 370 हटाने और केंद्र शासित प्रदेश के गठन के पांच महीने बाद 18 से 24 जनवरी के बीच केंद्र सरकार के यह मंत्री स्थानीय जनता को सरकार की नीतियां समझाएंगे। घाटी के संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर अनुच्छेद 370 हटाने के सकारात्मक पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा। गृह मंत्रलय ने बाकी सभी मंत्रलयों के बीच तालमेल रखने का काम करेगा।

loksabha election banner

सूत्रों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के दोनों संभाग के सभी जिलों में यह तीन दर्जन केंद्रीय मंत्री जाएंगे। इस संबंध में गृह राज्य मंत्री जी.किशन रेड्डी ने जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम को पत्र लिखा है। पत्र में रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इच्छा है कि सभी केंद्रीय मंत्री जम्मू और कश्मीर का दौरा जरूर करें। साथ ही वहां के लोगों को केंद्र शासित प्रदेश के समग्र विकास को लेकर केंद्र की नीतियों के महत्व को समझाएं। साथ ही हर संसदीय क्षेत्र से लेकर ब्लाक स्तर पर बैठकें की जाएंगी।

बताया जाता है कि जम्मू में 51 दौरे होंगे और श्रीनगर में आठ दौरे होंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 19 जनवरी को कटड़ा और रियासी जिले के पंतिहाल क्षेत्रों में जाएंगी। जबकि उसी दिन रेल और वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल श्रीनगर का दौरा करेंगे। जबकि खुद रेड्डी 22 जनवरी को गांदरबल में होंगे। वह 23 जनवरी को मनिगम जाएंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद 24 जनवरी को बारामूला जिले के सोपोर में जाएंगे। वीके सिंह उधमपुर के टिकरी का दौरा 20 जनवरी को करेंगे।

किरण रिजिजू 21 जनवरी को जम्मू के सुचेतगढ़ जाएंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह डोडा जिले के खेल्लानी जाएंगे। श्रीपद नायक श्रीनगर के एसकेआइसीसी में एक बैठक करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह, प्रह्लाद जोशी, रमेश पोखरियाल निशंक और जितेंद्र सिंह इसी एक हफ्ते में जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों में जाएंगे। वहीं, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के दौरे के मद्देनजर सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.