Jammu Kashmir: प्रो मदन मोहन झा को मिलेगा कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार
इस वर्ष का कैलख रत्न पुरस्कार संस्कृत के विद्धान प्रो. मदन मोहन झा को देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए लिए दिया जाएगा। इसकी जानकारी श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान महंत रोहित शास्त्री ने दी।
जम्मू, जागरण संवाददाता : इस वर्ष का कैलख रत्न पुरस्कार संस्कृत के विद्धान प्रो. मदन मोहन झा को देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए लिए दिया जाएगा। इसकी जानकारी श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान महंत रोहित शास्त्री ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सन 2017 ई से देववाणी संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हर वर्ष कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार, संस्कृत के विद्वान् को देना शुरू किया था। इस वर्ष ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है कि संस्कृत के विद्वान प्रो. मदन मोहन झा को यह पुरस्कार दिया जाएगा। प्रो. झा मूलता बिहार के निवासी हैं तथा वर्तमान में सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी, श्री रणबीर कैंपस जम्मू के डायरेक्टर हैं। इन्होंने संस्कृत में कई पुस्तकें लिखी हैं तथा इनके कई लेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
प्रो. मदन मोहन झा ने देववाणी संस्कृत को प्रविधि से जोड़ अनेक एंड्रायड एप्लिकेशन का निर्माण कर संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हुए समाज के उत्थान में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई है। झा एवं उनके परिवार का भारत में संस्कृत भाषा के संवर्धन व विकास में अमूल्य योगदान रहा है। देश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने में प्रो. मदन मोहन झा का संपूर्ण सुप्रसिद्ध है । इनसे पढ़े हुए छात्र आज प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार में उच्च पदों पर पदस्थ हैं। युवा पीढ़ी भी प्रो. मदन मोहन झा का अनुसरण कर प्रदेश एवं राष्ट्र संस्कृति संरक्षण में अपना योगदान दें। जल्द ही जम्मू में भव्य आयोजन कर प्रो. झा को सम्मानित किया जाएगा।