Move to Jagran APP

Winter Games in Ladakh: बर्फ पर खेलों का लुत्फ लेना है तो जंस्‍कार पहुंचें, 13 दिवसीय शीतकालीन खेल महोत्सव का शुभारंभ

लद्दाख के लेह व कारगिल में जिलाें में आइस हाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इनमें जिलों की पुरुषों व महिलाओं की आइस हाकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। लद्दाख में आईस हाकी को बढ़ावा देने के लिए कई नए रिंक भी बनाए गए हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:54 AM (IST)
Winter Games in Ladakh: बर्फ पर खेलों का लुत्फ लेना है तो जंस्‍कार पहुंचें, 13 दिवसीय शीतकालीन खेल महोत्सव का शुभारंभ
खेलों का आयोजन कर पर्यटन काे बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: अगर आप खेलों के शौकीन हैं और बर्फ पर अपनी काबिलीयत दिखाना चाहते हैं तो बेझिझक कारगिल जिले के जंस्कार में पहुंच जाए। लद्दाख के बर्फीले रेगिस्तान में वीरवार से विंटर खेल महोत्सव शुरू हो गया है। यहां आइस हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी और जम चुके नदी-नालों पर भी चादर ट्रैक का लुत्फ उठाने का बेहतरीन मौका दिया जाएगा। 13 दिन के इस खेल महोत्सव के दौरान और भी कई प्रतियोगिताएं होंगी।

loksabha election banner

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शीतकालीन खेल महोत्सव का शुभारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में बर्फ पर खेलों की योजना को कामयाब बनाकर क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा कि जंस्कार में आइस हॉकी प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए इस खेल के सभी उपकरण केंद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

लद्दाख में खेलों को बढ़ावा देने के प्रति खेल मंत्रालय गंभीर है। रिजिजू ने लद्दाख में सर्दी में खेलों का आयोजन कर पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग को युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में तेजी से कदम उठाने के लिए कहा। प्रदेश में यह दूसरा खेल महोत्सव है। इसे पहले से अधिक अधिक कामयाब बनाया जाएगा। खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल आरके माथुर, लद्दाख के भाजपा सांसद जाम्‍यांग सेरिंग नामग्याल, कारगिल हिल काउंसिल के कई पदाधिकारी, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लद्दाख के दोनों जिलों में चल रहीं प्रतियोगिताएं: जंस्कार में विंटर खेल महोत्सव से कुछ दिन पहले ही यहां चादर ट्रैक का भी शुभारंभ किया गया है। इस समय लेह व कारगिल दोनों जिलों में आइस हॉकी प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इनमें जिलों की पुरुषों व महिलाओं की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आइस हॉकी को बढ़ावा देने के लिए कई नए रिंक भी बनाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि खेल मंत्री के बाद खेलों को बढ़ावा देने की नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

25 को प्रह्लाद सिंह पटेल पहुंचेंगे द्रास: जंस्कार खेल महोत्सव के साथ लद्दाख में खेलो इंडिया मुहिम के तहत पर प्रतियोगिताओं का सिलसिला भी जारी है। एडवेंचर टूरिज्‍म को बढ़ावा देने के लिए 25 जनवरी को कारगिल के द्रास में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी लद्दाख दौरे पर आ रहे हैं।

आइस हॉकी का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा लद्दाख: खेल मंत्री ने कहा कि लद्दाख में आइस हॉकी का देश का सबसे बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा एस्ट्रोटर्फ, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और तीरंदाजी केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

ये गतिविधियां होंगी 13 दिन: खेल महोत्सव में आइस हॉकी प्रतियोगिता के साथ पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए भी कार्यक्रम होंगे। चादर ट्रैक के साथ स्नो स्कीइंग, स्नो स्कूटर व हाइकिंग जैसी गतिविधियां भी होंगी। आइस हॉकी प्रतियोगिता में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.