जम्मू विवि ने कर्मियों को तनाव से उबारने के लिए करवाई प्रतियोगिताएं
जम्मू विश्वविद्यालय ने कोरोना से उपजे हालात के बीच अपने स्टाफ कर्मियों को तनाव से उबारने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसके तहत पेंटिग फोटोग्राफी एकल गायन कविता पाठ में स्टाफ सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू विश्वविद्यालय ने कोरोना से उपजे हालात के बीच अपने स्टाफ कर्मियों को तनाव से उबारने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसके तहत पेंटिग, फोटोग्राफी, एकल गायन, कविता पाठ में स्टाफ सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पेंटिग में सुनीता आमला ने पहला, संजना कौल ने दूसरा और सारिका मन्हास ने तीसरा स्थान हासिल किया। एडिट फोटोग्राफी में निपुण कोहली, नीरज भारद्वाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। अन एडिट में मेघना धर ने पहला और नीरज शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल गायन में कैप्टन एसआर दुबे ने पहला, नीरज शर्मा और सूरज प्रकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। नीरू शर्मा और अरविद जसरोटिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में मदन लाल ने पहला, नीलम चौधरी ने दूसरा और
विक्रम साही ने तीसरा स्थान हासिल किया। वीसी प्रो. मनोज धर ने अभिव्यक्ति के तहत प्रतियोगिताएं करवाने पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जसबीर सिंह का आभार जताया।