Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली

जिला प्रशासन जम्मू और श्रीनगर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 12:47 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 12:47 PM (IST)
Jammu Kashmir : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली
Jammu Kashmir : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली

जम्मू, राज्य ब्यूरो । जिला प्रशासन जम्मू और श्रीनगर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। नौ अगस्त 1942 काे महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। कांग्रेस हर साल इस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है। पार्टी मुख्यालय में समारोह आयोजित होता है।

loksabha election banner

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि हमने जिला प्रशासन जम्मू से गत दिवस शनिवार को लिखित में आग्रह किया था कि पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में सादा समारोह करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाए। हमने अधिक कार्यकर्ता इकट्ठे नहीं करने थे। चूंकि इस समय कोरोना से उपजे हालात को देखते हुए प्रशासन ने सप्ताह के अंत वाला दो दिन का शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किया हुआ है। इस बात को हम भी समझते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर साल कार्यक्रम आयोजित करके महात्मा गांधी और अन्य सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करती है। इस तरह की अनुमति श्रीनगर प्रशासन से भी मांगी गई थी।

उन्होंने सरकार से पूछा कि भाजपा को कार्यक्रम करने की इजाजत दी जाती है लेकिन कांग्रेस को अहम कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिलती। इससे विपक्ष के प्रति सरकार के रवैये का पता चलता है। जब हमे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी तो हमने अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने अपने घरों में ही इस दिवस को मनाएं और सोशल मीडिया पर इसे सांझा करें। देश की आजादी के संघर्ष में इस दिन का महत्व बहुत अधिक है। भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के बाद ही अंग्रेजों ने घुुटने टेक दिए थे और देश काे आजादी हासिल हुई थी। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि देश की आजादी में सबसे अधिक योगदान कांग्रेस का ही रहा है। चाहे कितनी भी राजनीति कर ली जाए लेकिन सच सबके सामने है। भाजपा पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी कुछ लोगों ने महात्मा गांधी के इस अभियान का विरोध किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.