सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने उठाई अपनी आवाज
लंबित मांगों के समर्थन में रिटायर पुलिस कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, विजयपुर : सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने एक बार फिर वीरवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ऑल जेएंडके प्रधान अजीत सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आतंकवाद के दौर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आज उनको उचित हक नहीं मिल रहा है।
अजीत सिंह ने कहा कि सरकार रिटायर पुलिस कर्मियों के साथ सौतेले व्यवहार कर रही है, जिसके कभी सहन नहीं किया जाएगा। सरकार पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर करे और उनके साथ इंसाफ करें। लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। इस मौके पर सांबा जिला उप प्रधान करनैल सिंह सलाथिया, तरलोक नाथ कौल, महेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, कृष्ण सिंह, जगदीश राज, तीर्थ रैना, सुदर्शन सिंह, अशोक कुमार, नरेश, मदन लाल, जगदीश सिंह, हरि सिंह, जोगिदर सिंह, मोहम्मद शरीफ, कुलदीप सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे।