चरस और भुक्की के साथ युवक गिरफ्तार
चरस और भुक्की के साथ युवक गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:52 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : गांधी नगर पुलिस ने स्कूटी सवार युवक को चरस व भुक्की के साथ काबू किया है। आरोपित की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ गोरी निवासी नानक नगर के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय दशमेश नगर में रह रहा है।
गांधी नगर पुलिस ने क्षेत्र में लगे नाके पर आरोपित को उस समय पकड़ा जब वह स्कूटी से जा रहा था। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 260 ग्राम चरस व 3 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपित नशा की तस्करी में लिप्त था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें