Move to Jagran APP

सचिवालय की छत पर मोर्चे में जवान की गोली लगने से मौत

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बीचोबीच बने नागरिक सचिवालय की छत पर स्थित मोर्चा नंबर 13 में सुरक

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 01:28 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 01:28 AM (IST)
सचिवालय की छत पर मोर्चे में जवान की गोली लगने से मौत
सचिवालय की छत पर मोर्चे में जवान की गोली लगने से मौत

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बीचोबीच बने नागरिक सचिवालय की छत पर स्थित मोर्चा नंबर 13 में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान को दो गोलियां लगीं, जो उसकी सर्विस राइफल से चली थीं। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए सीआरपीएफ अधिकारियों को सौंप दिया। मृतक की पहचान कांस्टेबल पी राम कुमार पुत्र आर प्लानी स्वामी निवासी कासिम व्याल, जिला निलगरिस, तमिलनाडु के रूप में हुई।

loksabha election banner

वहीं, नागरिक सचिवालय की छत से गोली चलने की आवाज से वहां दहशत मच गई। मौजूदा समय में सचिवालय का कामकाज कश्मीर में चल रहा है, जिसके कारण सचिवालय की इमारत में केवल सुरक्षा कर्मी हीं तैनात हैं। गोली चलने की यह घटना रविवार दोपहर बाद चार बजे की है। इमारत की छत पर सुरक्षा कर्मियों का मोर्चा बना है। वहां ड्यूटी पर कांस्टेबल पी राम कुमार तैनात था। अचानक गोली चलने की आवाज से वहां तैनात सुरक्षा कर्मी सचिवालय की छत की और दौड़े। जवानों ने मोर्चे के भीतर कांस्टेबल का खून से सना हुआ शव देखा। कांस्टेबल का शव मोर्चे के अंदर लकड़ी के फट्ठे लगाकर बैठने के लिए बनाए गए बेंच पर पड़ा था। उसे दो गोलियां लगी थीं। राइफल को दोनों टांगों के बीच टिका कर रखा गया था। गोलियां गर्दन के ऊपरी हिस्से से लगीं और सिर के रास्ते बाहर निकल गई थीं। घटना के बारे में पक्काडंगा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ पक्काडंगा सुनील गुप्ता ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों को बुला कर सुबूतों को जुटा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.