जम्मू-कश्मीरः पीरपंचाल पार कर कश्मीर पहुंचा मानसून, कठुआ में भारी बारिश, जम्मू के सभी जिलों में मानसून सक्रिय
इस बारिश के बाद सुबह राज्य भर में तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिन में भी मौसम ठीक रहने की संभावना है। दिन में कई स्थानों पर बारिश होगी।
जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू में मानसून पूरी तरह से सक्रीय होने के बाद पीर पचाल से होता हुआ कश्मीर मे पहुंच गया है। वही जिला कठुआ मे अगल तीन चार दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए चेताबनी जारी की गई है। वहीं जम्मू सभाग के अधकतर क्षेत्रों मे दिन भर रूक-रूक बारिश की सभावना है। सुबह बारिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा रवाना की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का अभी तक कोई प्रभाव नही दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि राज्य मे मानसून सक्रीय हो चुका है। पीरपचाल पर्वतीय श्रृखला से होते हुए कश्मीर में भी दस्तक दे चुका है। सोमवार देर से बारिश शुरू हो गई। यह बारिश सुबह तक जारी रही।
बारिश होने से लू और चिलचिलाती धूप से राहत मिली वहीं मानसून के सक्रीय होते ही किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जिन क्षेत्रों अब तक बिजाई नहीं हुई है। वहां किसनों ने तेजी से बिजाई का कार्य शुरू कर दी है। बारश के बाद तापमान में भी गिराबट आई है। इस बारिश के बाद सुबह राज्य भर में तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिन में भी मौसम ठीक रहने की संभावना है। दिन में कई स्थानों पर बारिश होगी।