सैनिक कॉलोनी व छन्नी हिम्मत में जलापूर्ति लड़खड़ाई
??? ????? ?? ???? ???? ????? ?? ???? ??? ?? ??? ?? ?? ?????? ??? ????? ?????? ?? ???? ?? ?? ??? ?? ????? ?????? ?? ??? ?? ??? ????? ?? ????? ???? ??? ?? ???? ?? ??? ?????? ?? ?? ???? ??? ?? ??? ???? ????? ?????? ?????? ??????? ??? ?????? ????? ????? ??? ?? ?? ????? ??? ?? ?? ??? ????? ?? ????? ??? ???? ?? ?????? ?? ????? ???? ?? ?????? ??? ??? ?? ???? ?? ???? ???? ?????? ?? ???? ??? ?? ?????? ?? ?? ??? ?? ?????? ?? ???? ??? ???? ????? ?? ???? ? ????? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ??????? ?? ??????? ??? ??? ??
जागरण संवाददाता, जम्मू : अभी गर्मी ने अपने तेवर दिखाए भी नहीं हैं कि शहर के कई इलाकों में पेयजल की किल्लत भी शुरू हो गई है। इस पेयजल किल्लत से शहर के पॉश इलाके भी अछूते नहीं हैं और वहां के लोग परेशान हो गए हैं।
शहर के साथ लगते छन्नी हिम्मत, मार्बल मार्केट और ग्रेटर कैलाश इलाके के लोग अभी से पानी को लेकर इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्हें दो-दो दिन तक सप्लाई ही नहीं मिल रही। जरूरत का पानी न मिलने के कारण इन इलाके के लोगों को निजी टैंकरों को मंगवाना पड़ रहा है, लेकिन निजी टैंकरों की सप्लाई से भी लोगों को पानी की किल्लत से निजाद नहीं मिल रही है। सैनिक कॉलोनी में रहने वाले नरेश कुमार का कहना है कि टैंकर से वे अपने घर की टंकी को तो भर लेते हैं, लेकिन अगले दिन जब वह टंकी खाली हो जाती है तो उन्हें फिर से उसी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। रोज-रोज टैंकरों से पानी मंगवाना उनके लिए संभव नहीं हैं। उनके इलाके में दो-दो दिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही और जब पानी आता भी है तो वह इतना कम कि टंकी भी नहीं भर पाती। वहीं छन्नी में रहने वाले सुमित शर्मा का कहना है कि उनके इलाके में भी ऐसी ही समस्या है। कहने को तो उनका पॉश इलाका है, लेकिन पानी की किल्लत का सामना उन्हें हर बार गर्मियों में करना पड़ता है। निजी टैंकरों से पानी मंगवा कर लोगों को घर की जरूरत पूरी करनी पड़ती है, लेकिन इससे परेशानी का समाधान नहीं निकलता। वहीं तालाब तिल्लो के भरत नगर में भी पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। यहां पर पानी सप्लाई न होने से हाहाकार मच गया है। कुछ लोग तो अपने घरों पर ताले लगाकर अपने रिश्तेदारों के घरों में चले गए हैं, जबकि जो वहां रह रहे हैं, वे टैंकरों से पानी मंगवा रह रहे हैं। इसके अलावा भी तालाब तिल्लो के अन्य इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कोट्स---
सभी डिवीजन इंचार्ज से विभागीय स्तर पर कमेटी बनाने को कह दिया गया है, ताकि वे अपने क्षेत्राधिकार में पानी की सप्लाई व्यवस्था पर नियमित नजर रख सकें। जिन-जिन इलाकों में पानी की किल्लत है वहां के निवासी अपने संबंधित डिवीजन या सब डिवीजन में जानकारी दें, ताकि उसके हल के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। छन्नी हिम्मत, सैनिक कॉलोनी, मार्बल मार्केट और भरत नगर में पानी की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित डिवीजन इंचार्ज को भी कह दिया गया है।
अशोक गंडोत्रा, चीफ इंजीनियर, पीएचई।