भर्ती के अंतिम दिन युवतियों ने दिखाया दमखम
????? ????????? ?? ???????? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ????? ??? ?? ?????????? ???? ?? ????? ???? ?????? ?? ?????? ??? ????? ?? ??? ???? ??? ??? ??????? ?????? ?? ??????? ??? ???? ?? ??? ??????? ?? ??????? ?????? ?? ???? ?? ?????? ??? ??? ??????? ???? ??? ???? ???? ?? ?? ?????? ?? ????? ??????? ???? ?????? ????? ?? ????? ?????? ??????? ??? ???? ???? ?????? ?? ??? ????? ????? ?? ????? ??????? ?? ?? ??? ???? ??? ???
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्य पुलिस के साथ बतौर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) पद पर भर्ती होने के लिए जिले के सीमांत क्षेत्र में रहने वाली युवतियों ने दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन युवतियों को शारीरिक मापदंड की परीक्षा देने के लिए बुलाया गया था। करीब 150 युवतियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।
एसपीओ पद के लिए छह मई से शुरू हुई शारीरिक मापदंड की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। एसपीओ के कुल दो सौ पदों के लिए 6406 युवाओं ने आवेदन किया था, 3200 के करीब युवाओं ने शारीरिक मापदंड की परीक्षा दी। पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में आयोजित हुई एसपीओ पद की शारीरिक मापदंड की परीक्षा देने के लिए रोजाना 800 युवाओं को बुलाया गया। युवाओं की छाती का माप लेने के अलावा दौड़ लगवाई गई। जिले के सीमांत क्षेत्र (अंतरराष्ट्रीय सीमा के दस किलोमीटर के दायरे) में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को राज्य पुलिस के साथ बतौर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) काम करने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत इस भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से अंजाम देने के लिए जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस एमके सिन्हा की देखरेख में बोर्ड का गठन किया गया है। शारीरिक मापदंड की परीक्षा पास करने के बाद युवाओं की शैक्षिक योग्यता के आधार पर उन्हें अंक दिए जाएंगे। अधिक अंक पाने वाले दो सौ युवाओं को एसपीओ नियुक्त किया जाएगा।
एसपीओ के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले युवाओं के लिए राज्य पुलिस की विशेष बटालियन का भी गठन किया गया है।