Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर फोटो जर्नलिस्ट अशोक सोढ़ी को किया याद

1 ???? ???? 11 ?? 2008 ?? ????? ??? ?? ????? ??????? ?? ????? ???? ????????? ?? ???? ???? ??? ???? ???? ?? ?????? ???? ???? ?????? ???? ????????? ?? ???? ????????? ?? ??????? ??????? ?? ??????????? ?????? ??? ????? ?? ????? ???? ?? ?? ???? ?????? ???? ????????? ?? ??????????? ???? ?? ??? ?? ?????? ?????? ?? ????? ????? ???????????? ?? ?????? ????? ???????? ?? ?????? ?? ????? ?? ???? ????? ?? ???? ?? ????? ?????????? ?????? ??? ?? ???? ?? ????? ??? ????? ???? ?? ??????? ?????? ????? ?? ???. ????? ?? ??? ?????? ????? ?? ??? ???? ?? ?????? ?? ?????? ??????? ???? ????? ???????? ??? ?? ?? ??? ???? ????? ???????? ?????????? ?????? ?? ??? ?? ???????? ???? ????? ?? ?????? ??? ?? ?????????? ??????????? ?? ?????? ?? ???? ??? ???????? ??? ?? ?? ?? ??????? ????????? ??

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 02:05 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:37 AM (IST)
पुण्यतिथि पर फोटो जर्नलिस्ट अशोक सोढ़ी को किया याद
पुण्यतिथि पर फोटो जर्नलिस्ट अशोक सोढ़ी को किया याद

जागरण संवाददाता, जम्मू : 11 वर्ष पहले 11 मई 2008 को सांबा में एक आतंकी मुठभेड़ के दौरान कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट अशोक सोढ़ी को उनकी पुण्यतिथि पर पत्रकार बिरादरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

जम्मू के प्रेस क्लब ने शनिवार सुबह दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट को श्रद्धांजलि देने के लिए सादे समारोह का आयोजन किया। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिट दोनों माध्यमों से मीडिया के लोगों ने अशोक सोढ़ी की फोटो के सामने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने स्व. सोढ़ी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए उन्हें एक पेशेवर व्यक्ति करार दिया।

उन्होंने कहा कि हर साल अशोक सोढ़ी मेमोरियल फोटोग्राफी अवार्ड के नाम से स्वर्गीय अशोक सोढ़ी की स्मृति में एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि यह एक वार्षिक कार्यक्रम है।

वरिष्ठ पत्रकार राजू केरनी ने कहा कि सोढ़ी न केवल अपने व्यावसायिकता के लिए, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी, जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए जाने जाते थे।

प्रेस क्लब के महासचिव जोरावर सिंह जम्वाल ने इस अवसर पर कामकाजी पत्रकारों को अपने पेशेवर कर्तव्यों का पालन करते हुए सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी। नवोदित पत्रकारों विशेष रूप से जो सुरक्षा उपकरणों से लैस नहीं हैं, उन्हें मुठभेड़ों और कानून और व्यवस्था संबंधी समस्याओं की घटनाओं को कवर करते समय सतर्क रहने की सलाह दी।

प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने भी इस अवसर पर स्व. अशोक सोढ़ी के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, मनु श्रीवत्स, निशिकांत खजूरिया, जफर चौधरी, पवन शर्मा, चन्नी आनंद, दिनेश महाजन, दीपांशु खजूरिया, रमन रैना, प्रदीप बख्शी, मोहित कंधारी, सुरजीत सिंह, विशाल भारती आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.