Move to Jagran APP

आज भी सहने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े

प्रचंड गर्मी के बाद वीरवार का दिन मामूली राहत भरा रहा। तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। अभी राज्यभर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है। कश्मीर संभाग और भद्रवाह व बटोत में अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 07:27 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 07:27 AM (IST)
आज भी सहने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े
आज भी सहने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े

जागरण संवाददाता, जम्मू : प्रचंड गर्मी के बाद वीरवार का दिन मामूली राहत भरा रहा। तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। अभी राज्यभर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है। कश्मीर संभाग और भद्रवाह व बटोत में अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

loksabha election banner

कश्मीर संभाग में शुक्रवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, जबकि जम्मू में मौसम साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। एक तरफ यहां लोग गर्मी से परेशान हैं। दिन की तपती गर्मी ने जम्मू वालों को खूब परेशान किया। दोपहर होते-होते गर्म हवा के थपेड़े शुरू हो गए। पांच बजे तक घरों से निकलना मुश्किल था। उस पर अघोषित बिजली कटौती ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया।

वीरवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.5, बटोत 30.0, कटड़ा 36.5, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.1, काजीगुंड 27.2, पहलगाम 22.8, कुपवाड़ा 28.5, कुकरनाग 25.7, गुलमर्ग 15.0, लेह 16.0 व कारगिल 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का न्यूनतम तापमान 2.8, कारगिल का 3.5, गुलमर्ग का 7.0, पहलगाम का 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर को छोड़ पूरे कश्मीर संभाग में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और लेह में मौसम साफ रहेगा। कश्मीर में बादल छाए रहेंगे। अभी जल्द बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम साफ रहने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.