पिता के सपनों को पूरा करेगी अक्षिका
जागरण संवाददाता, जम्मू : जीवन में चाहे जितनी भी कठिनाई आए, कितनी भी बड़ी परेशानी आप का रास्ता रोकना च
जागरण संवाददाता, जम्मू : जीवन में चाहे जितनी भी कठिनाई आए, कितनी भी बड़ी परेशानी आप का रास्ता रोकना चाहिए, यदि आप में धैर्य, सहनशीलता और कुछ कर गुजरने की चाह है तो आप किसी भी मंजिल को हासिल कर सकते हैं। एसपी स्मार्ट एकेडमी में पढ़ने वाली रिहाड़ी निवासी 15 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा अक्षिका गुप्ता ने साबित कर दिया है। विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद कठोर मेहनत कर अक्षिका गुप्ता ने राज्य शिक्षा बोर्ड के घोषित नतीजों में 95 फीसद अंक हासिल किए हैं।
दीवाली के दिन अक्षिका के जीवन में ऐसा हादसा हुआ था जिससे उसके परिवार पर मुसिबतों का पहाड़ टूट गया था। उस दिन हादसे में अक्षिका के पिता अरुण गुप्ता का देहांत हो गया था। अरुण पेशे से पत्रकार थे। अपने घर पर कमाने वाले अकेले व्यक्ति थे। अरुण की मौत के बाद उसकी मां रीता गुप्ता ने मेहनत पर अपने बच्चों की सभी जरूरतों को पूरा किया। अक्षिका ने बताया कि आठवीं कक्षा की परीक्षा में उसने 97.2 अंक हासिल कर आठवीं पोजिशन हासिल की थी। उसके पिता अरुण गुप्ता ने यह सपना देखा था कि अक्षिका पढ़-लिख कर एक दिन उनका नाम रोशन करेगी और वह उनके इस सपने को पंख जरूर लगाएगी। अक्षिका ने बताया कि उसका लक्ष्य बाहरवीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल करना है। भविष्य में उसने साइंस विषय पढ़ना है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप