विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बड़ा फेरबदल, 10 निजी सचिवों के तबादले और नियुक्तियों का आदेश जारी

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:40 PM (IST)

सरकार ने सोमवार को दस निजी सचिवों के तबादले व नियुक्तियां की हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों में प्रशासनिक सचिवों के साथ काम करना होगा।

दस विभागों में निजी सचिवों के तबादले व नियुक्तियां।

दस विभागों में निजी सचिवों के तबादले व नियुक्तियां।

HighLights

  1. दस निजी सचिवों के तबादले व नियुक्तियां।

  2. विभिन्न विभागों में प्रशासनिक सचिवों के साथ काम।

  3. मेहराज-उद-दीन राथर पर्यटन विभाग में।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। सरकार ने सोमवार को दस निजी सचिवों के तबादले व नियुक्तियां की हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मेहराज-उद-दीन राथर को पर्यटन विभाग में भेजा गया है।

वह विभाग के प्रशासनिक सचिव के साथ काम करेंगे। बेबी शबनम को अगली नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग में भेजा गया है। मुनीश गुप्ता को जनशिकायत विभाग के प्रशासनिक सचिव के साथ काम करना होगा जबकि मोहिंद्र पाल सिंह को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भेजा गया है।

यही नहीं अरशद अहमद को कमिश्नर आफ इक्वायरी के साथ काम करना होगा जबकि विमल शर्मा को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राकेश कुमार शर्मा को परिवहन विभाग, सज्जाद अहमद शेख को कृषि उत्पादन विभाग, सरवार अहमद जान को योजना विभाग और नसीर अहमद को युवा सेवा एवं खेल विभाग में भेजा गया है। इन सभी को इन विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ काम करना है।