Move to Jagran APP

शादी का हॉट सीजन

गर्मियां और शादी... सुनते ही पसीने छूटने लगते हैं। भारतीय शादियां यूं भी बेहद तामझाम वाली होती हैं। गर्मी में शादी करते समय तीन मुख्य बातों पर ध्यान देना पड़ता है, थीम, फ्लॉवर डेकोरेशन और मेन्यू। अगर आप भी इस मौसम में शादी करने का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों पर ध्यान दें-

By Edited By: Published: Fri, 31 May 2013 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 31 May 2013 11:55 AM (IST)
शादी का हॉट सीजन

गर्मियां और शादी... सुनते ही पसीने छूटने लगते हैं। भारतीय शादियां यूं भी बेहद तामझाम वाली होती हैं। गर्मी में शादी करते समय तीन मुख्य बातों पर ध्यान देना पड़ता है, थीम, फ्लॉवर डेकोरेशन और मेन्यू। अगर आप भी इस मौसम में शादी करने का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों पर ध्यान दें-

loksabha election banner

विवाह स्थल का चयन

1. भारत में गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग छुट्टी के मूड में रहते हैं। आउटडोर या इंडोर, दोनों तरह की वेडिंग का अलग महत्व है। इंडोर वेडिंग थोड़ा आसान दिखती है। लेकिन विवाह स्थल पर कुछ वॉटर फीचर्स जोड़ दें तो मौसम खुशमिजाज हो जाएगा।

2. आउटडोर वेडिंग कर रहे हैं तो लाइट मसलिन या लिनेन फैब्रिक का इस्तेमाल ठीक रहेगा। इसके अलावा अंब्रेला व कैनपी की व्यवस्था जरूर रखें। आजकल लोग बीच वेडिंग भी खूब कर रहे हैं।

3. इंडोर अरेंजमेंट में सही वैंटिलेशन होना जरूरी है। कूलिंग गैजेट्स, जेनरेटर, आइस वाटर, कूल फैब्रिक और हलके रंग आंखों को राहत देंगे।

4. गर्मियों में सादी सजावट ही आंखों को भाती है। व्हाइट, नेवी और पिंक के शेड्स भारतीय शादियों में खूब इस्तेमाल होते हैं। व्हाइट व गोल्डन का मेल भी गर्मी में अच्छा लगता है।

5. सुगंधित कैंडल्स, चंदन, जैसमीन और गुलाब की सुगंध माहौल को खुशगवार बनाती है। विवाह स्थल में इनका इस्तेमाल करें।

खास टिप्स :

वेन्यू चुनते समय इस बात का खयाल रखें कि कितने आगंतुक आने वाले हैं। लोग ज्यादा हैं तो बड़ी जगह चुनें, साथ ही यह स्थान लोगों की पहुंच में हो। ऐसा न हो कि मेहमान वेन्यू तक पहुंचने में ही परेशान हो जाएं। मॉनसून में इंडोर वेडिंग ही बेहतर है।

मेन्यू कैसा हो

1. वेज और नॉनवेज: कैटरर का चयन यह सोचकर करें कि आपको अपना मेन्यू किस तरह का रखना है।

2. बजट : कितना पैसा खर्च करेंगे, यह पहले ही तय कर लें। गर्मी को ध्यान में रखते हुए ऐसी डिशेज चुनें, जो जल्दी खराब होने वाली न हों।

3. मेहमानों की लिस्ट : लिस्ट बनाते समय यह ध्यान रखें कि कितने लोग वेज हैं-कितने नॉनवेज। उसी के अनुसार मेन्यू तैयार करें।

4. स्टार्टर्स : आजकल शादियों में स्टार्टर्स ही इतने हो जाते हैं कि मेन कोर्स तक लोगों की भूख खत्म हो जाती है। अच्छा यह होगा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्टार्टर्स में 5-6 चुनिंदा व्यंजन ही रखें। ये सभी व्यंजन बहुत ऑयली या पेट के लिए बहुत भारी न हों।

5. सैलेड : सैलेड डाइट का जरूरी हिस्सा है, लेकिन गर्मी में इसका चुनाव सोच-समझकर करें। फ्रूट्स व वेजटेबल्स को जल्दी काटकर न रखें। सैलेड में इटैलियन पास्ता या मैक्रोनी शामिल कर सकते हैं।

6. मेन कोर्स : शादी में अगर अपने क्षेत्र की कुछ पारंपरिक और मशहूर डिशेज रखें तो बाहर से आने वाले मेहमान उसका लुत्फ उठा सकेंगे। इसलिए 2-3 ऐसे व्यंजन अवश्य परोसें, जो मेहमानों को क्षेत्रीय परंपरा व संस्कृति से रूबरू कराए।

7. फ्रूट्स व ड्रिंक्स : गर्मियों में जलजीरा, आम पना, नीबू पानी जैसे सॉल्टी ड्रिंक्स जरूर सर्व करें। कोल्ड सूप, आइसक्रीम, चीज केक और जेली भी लोगों को लुभाएंगे। फ्रूट सैलेड और रंग-बिरंगे मॉकटेल्स भी इस मौसम में अच्छे लगते हैं।

खास टिप्स : बुफे टेबल्स पर ऐसे बुके या फ्लॉवर्स न रखें, जो मक्खियों-मधुमक्खियों को आकर्षित करते हों। वेडिंग केक या डेजर्ट्स को इनसे बचाएं। बार में फ्रोजन ड्रिंक्स रखें। टेबल क्लॉथ भी हलके रंग व फैब्रिक का हो। मेहमानों को गुलाबजल स्प्रे किया हुआ नैपकिन दें, यह उन्हें गर्मी से राहत प्रदान करेगा।

फूलों की सजावट

1. मौसमी फूलों का ही प्रयोग करें। ये आसानी से मिल जाते हैं और अच्छे भी लगते हैं। लेकिन गर्मी का ध्यान रखते हुए ऐसे फूल चुनें, जो जल्दी मुरझाएं नहीं।

2. फूलों पर हर घंटे में एक बार स्प्रे जरूर करें, ताकि वे बासी न लगें। गर्मी में पेस्टल शेड्स मन को सुकून देते हैं। इनका प्रयोग करें। एक विकल्प यह भी है कि आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स या कूल थीम का प्रयोग करें, जो दिन भर शीतलता का एहसास दे।

3. कैंडल्स के चारों ओर सफेद या बेबी पिंक गुलाब की पंखुड़ियां माहौल को रोमैंटिक बनाती हैं।

4. मंडप में पीले व लाल रंग की फूल-मालाएं सुंदर लगती हैं। फूलों के साथ आम के पलों से बने बंदनवार भी पवित्रता का एहसास देते हैं।

5. रिबन व नेट फैब्रिक से बंधा बुके हर टेबल पर रखें।

6. स्वागत द्वार, मंडप और विवाह स्थल पर गेंदे के फूल की लतरें भारतीय शादी का अनिवार्य हिस्सा हैं। बेहतर हो कि चुनिंदा रंगों के फूल ही लें, इससे ज्यादा साफ-सुथरी सजावट होगी।

खास टिप्स : भारतीय शादी में सजावट व पूजा से 'वरमाला' तक फूलों का विशेष महत्व होता है। अलग-अलग मौके पर अलग फूल काम आते हैं। इसलिए इन्हें ताजा बनाए रखने के लिए गीले कपड़े में लपेटकर रखें। उन पर बार-बार पानी का छिड़काव करें। इन्हें पानी से भरे कंटेनर में रखें। पानी में चीनी, ब्लीच व नीबू का रस मिलाकर रखें।

इंदिरा राठौर

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.