महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय शिविर सोमवार से होगा शुरू
महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय शिविर सोमवार से शुरू होगा।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 08:17 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। हॉकी इंडिया ने सोमवार से बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण में शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए 48 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा रविवार को की। यह राष्ट्रीय शिविर 27 अक्टूबर तक चलेगा।
इस शिविर में अर्जुन पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं गोलकीपर सविता भी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें हाल ही में हुए एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली महिला टीम की खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस शिविर में भारतीय टीम का लक्ष्य 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना होगा। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, 'हम शिविर में हर खिलाड़ी को करीब से देखेंगे। वरिष्ठ खिलाडि़यों को भी आगामी बड़े टूर्नामेंटों के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।'
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें