Move to Jagran APP

भारतीय टीम ने न्यूीजलैंड को किया पस्त, 3-0 से जीता आखिरी मुकाबला

पांच मैचों के दौरे के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। नवनीत ने 45वें और 58वें मिनट में गोल दागे जबकि शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल किया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:40 PM (IST)
भारतीय टीम ने न्यूीजलैंड को किया पस्त, 3-0 से जीता आखिरी मुकाबला
भारतीय टीम ने न्यूीजलैंड को किया पस्त, 3-0 से जीता आखिरी मुकाबला

ऑकलैंड, पीटीआइ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत हासिल की है। स्ट्राइकर नवनीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों के दौरे के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया।

loksabha election banner

इस मैच में भारतीय महिलाओं ने दमदार खेल दिखाया और मेजबान को एक भी गोल नहीं करने दिया। भारतीय टीम ने आक्रमण और रक्षा दोनों ही मोर्चे पर कीवी टीम को पस्त किया। नवनीत ने 45वें और 58वें मिनट में गोल दागे जबकि शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल किया। पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। 

नवनीत ने 45वें मिनट में गोल करके खाता खोला। इसके बाद शर्मिला ने 54वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी की। नवनीत ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले गोल दागा। भारत ने इस दौरे पर पहले मैच में न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराया। इसके बाद सीनियर टीम के हाथों 1-2, 0-1 से हार गई। चौथे मैच में भारत ने ब्रिटेन को 1-0 से हराया।

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा "मुझे खुशी है कि हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन गोल किए। इस दौरे से हमें भली-भांति पता चल गया कि कहां सुधार करने की जरूरत है। हमें तेज रफ्तार हाकी खेलनी होगी। कई बार खिलाड़ी लंबे समय तक गेंद को घुमाते रहते हैं जिससे दबाव बन जाता है। हमें छोटे पास देने होंगे।"

कोच ने कहा "डिफेंस को थोड़ा और संयम बरतना होगा। हम छोटे ब्रेक के बाद चार सप्ताह के शिविर में भाग लेंगे। इन पहलुओं पर उस शिविर में काम किया जाएगा। भारतीय टीम सात फरवरी को स्वदेश लौटेगी।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.