सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: यूपी की भोपाल पर धमाकेदार जीत
अंतिम लीग मुकाबले में यूपी हॉकी टीम ने भोपाल की टीम पर 7-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की।
जागरण संवाददाता, इटावा। सैफई के मास्टर चंदगीराम हॉकी स्टेडियम में आठवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सातवें दिन तीन मैच खेले गए। अंतिम लीग मुकाबले में यूपी हॉकी टीम ने भोपाल की टीम पर 7-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की। खेल के पहले हाफ में उत्तर प्रदेश की टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों ने बेहतर तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए हॉकी भोपाल की टीम पर चार गोल दागे। उत्तर प्रदेश की तरफ से सौरभ आनंद, राहुल यादव व अख्तर अली ने दो-दो, शाहबाज खान ने एक गोल किया। भोपाल की तरफ से एक मात्र गोल अमान खान ने किया।
दूसरे मैच में दिल्ली हॉकी की टीम ने हॉकी महाराष्ट्र की टीम को 6-3 से पराजित किया। पहले हाफ में दिल्ली हॉकी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में भी उसने अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन गोल और दागे जबकि महाराष्ट्र की टीम ने अंतिम पांच मिनट में तीन गोल करके हार के अंतर को कम करने का प्रयास किया। दिल्ली की तरफ नीतेश ने दो, लोकेश, मानिक, विनीत, रमनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया। जबकि, महाराष्ट्र की तरफ से सचिन कोलेकर ने दो व आदित्य ने एक गोल किया।
तीसरे मैच में हॉकी उड़ीसा ने मुम्बई स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन की टीम को 7-0 से पराजित किया।
खेल के पहले हाफ में उड़ीसा ने 3-0 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में भी उड़ीसा की तरफ से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन खिलाडिय़ों ने किया और टीम की टीम सुनिश्चित कर दी। उड़ीसा की तरफ से सुनील जोजो व मिथीयास डंग ने दो-दो, लिवन एक्का, सुशांत टोपो व निरंजन ङ्क्षकडो ने एक-एक गोल किया जबकि मुम्बई एसोसिएशन की तरफ से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के चयनकर्ता एवं पूर्व ओलंपियन गोङ्क्षवदा जी, मैनेजर हॉकी इंडिया असफाक उल्ला खान, प्रतियोगिता के निदेशक डा. खालिद हुसैन, संजय भाटिया, अंपायर मैनेजर मौजूद रहे।