Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020 में भारत के लिए मेडल जीतने वाली हाकी स्टिक हो सकती है आपकी, जानिए कैसे

हाकी स्टिक प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की online bid में शामल की गई है। जो भी इस स्टिक को हासिल करन चाहे वह pmmementos.gov.in/ पर चल रही online bid में हिस्सा ले सकता है। 17 सितंबर से शुरू हुई यह online bid 7 अक्टूबर तक चलेगी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 12:30 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020 में भारत के लिए मेडल जीतने वाली हाकी स्टिक हो सकती है आपकी, जानिए कैसे
टोक्यो ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय हाकी टीम

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय हाकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर भारत की शान को बढ़ाया। 2020 ओलिंपिक को हमेशा ही रखा जाएगा क्योंकि खेलो के इस महाकुंभ में देश की शान माने जाने वाले खेल को वापस से खोई हुई पहचान मिली। 41 साल से हाकी में ओलंपिक मेडेल के आकाल को खत्म करके उन्होंने दम लिया।

loksabha election banner

यह थी भारतीय हाकी की पुरूष टीम जिसने टोक्यों ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक विजय हासिल कर भारत को उसके हाकी के पुराने गौरव की चमक से रोशन कर दिया। टोक्यो ओलिंपक मे जीता गया वह ब्रांज मेडल महज एक पदक नहीं था बल्कि करोड़ों देश वासियों की आशा और सपने का पूरा होना है।

कांस्य पदक जीत कर भारतीय टीम ने देशवासियों को वो वक्त याद दिला दिया जब ओलिंपिक में खेलने उतरने वाली भारतीय टीम का गोल्ड मेडल पक्का ही माना जाता था। एक समय था जब भारत विश्व में हाकी का सिरमौर था। धीरे धीरे एस्टोटर्फ के आगमन और खेल के नियमों में अभुतपूर्व बदलाव के चलते भातीय हाकी समय के साथ ताल मेल बिठाने मे नाकाम होने लगी और विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में वह बुरी तरह पिछड़ गई। अब मनप्रीत सिंह की कप्तानी में हाकी ओलंपिक में भारत के नाम एक और मेडल दर्ज हो गया।

इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा “ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। ये एक ऐतिहासिक दिन है, जो हर भारतीय के जेहन में हमेशा मौजूद रहेगा। टीम इंडिया को ब्रॉन्ज घर लाने के लिए बधाई। उन्होंने हमारे देश के युवाओं को नई उम्मीद दी है।“ प्रधानमंत्री जब विजेता टीम से मिले तो टीम ने हाकी स्टिक पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर कर उन्हें स्टिक भेंट में दी।

अब यह स्टिक प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की online bid में शामल की गई है। जो भी इस स्टिक को हासिल करन चाहे वह pmmementos.gov.in/ पर चल रही online bid में हिस्सा ले सकता है। 17 सितंबर से शुरू हुई यह online bid 7 अक्टूबर तक चलेगी। इससे जो भी राशि हासिल होगी वह देश की जीवनदायनी नदी गंगा के संरक्षण और कायाकल्प कार्यक्रम नमामि गंगे परियोजना पर खर्च की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.