Move to Jagran APP

हॉकी प्रदर्शनी में दिखी भारतीय हॉकी की विरासत : रानी रामपाल

रानी रामपाल ने इंग्लैंड में लगे हॉकी प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 08:04 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 11:00 AM (IST)
हॉकी प्रदर्शनी में दिखी भारतीय हॉकी की विरासत : रानी रामपाल
हॉकी प्रदर्शनी में दिखी भारतीय हॉकी की विरासत : रानी रामपाल

लंदन। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने यहां के फैन सेंट्रल ली वैली केंद्र में लगी हॉकी प्रदर्शनी '5 दशक, 50 चित्र' को देखने के बाद कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय हॉकी की विरासत दिखाई देती है जहां हमारे दिग्गज खिलाड़ियों की भेंट की गई जर्सियां उनके लिए प्रेरणा देने वाला कदम है। मेजर ध्यानचंद के परिवार से जुड़े चित्रों को भी इस प्रदर्शनी में खूब पसंद किया गया।

loksabha election banner

सुनील यश कालरा ने हॉकी म्यूज़ियम और श्री कुलदीप अहलावत के साथ मिलकर इसे आयोजित किया है। सुनील यश कालरा प्रो स्पोर्टीफाई के सीईओ हैं और महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने के लिए बरसों से जुटे हुए हैं। उन्होंने इस म्यूज़ियम को प्रदर्शनी में लगे सभी चित्र भेंट किये। 1974 में महिलाओं के पहले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तान अजिंदर कौर ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार भी मौजूद थे। अजिंदर कौर ने कहा कि प्रदर्शनी में पिछले 50 वर्षों की महिला हॉकी की स्थिति को बखूबी उभारा गया है। इसके लिए वह आयोजकों की आभारी हैं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हॉकी म्यज़ियम के माइक स्मिथ ने कहा कि हॉकी प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय हॉकी के अतीत को सामने रखना उनके लिए सम्मान की बात है। इससे हमारा हॉकी का संग्रह और सम्पन्न होगा। इसके आयोजक कुलदीप अहलावत ने भविष्य में भी ऐसी स्पर्धाओं को सामने लाने का वादा किया। प्रदर्शनी में 1974 और 1978 के महिला वर्ल्ड कप और 1982 के एशियाई खेलों में महिला ह़ॉकी से जुड़े चित्रों को दिखाया गया है और साथ ही उसके बाद के सफर को क्रमबद्ध तरीके से उभारने की कोशिश की गई है। इस दौरान एलिज़ा नेल्सन, राजबीर कौर, सूरजलता देवी, ममता खरब और सभी महिला कप्तानों और कोचों को विशेष रूप से उभारा गया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.