हॉकी इंडिया लीग का क्या बच पाएगा अस्तित्व? खेल मंत्रालय, HI और फ्रेंचाइजी मिलकर बनाएंगे मॉडल
खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया लीग को बचाने के लिए एक सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति ...और पढ़ें

हॉकी इंडिया लीग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग को बचाने की कवायद में सभी संबंधित पक्षों से मुलाकात के एक महीने के भीतर खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया, फ्रेंचाइजी और मंत्रालय के प्रतिनिधियों को शामिल करके सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि समिति में खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव (खेलो इंडिया) विनील कृष्णा, हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की, महासचिव भोलानाथ सिंह और कोषाध्यक्ष शेखर मनोहरन शामिल होंगे।
सूत्र ने आगे बताया कि हॉकी इंडिया लीग फ्रेंचाइजी की ओर से आलोक सांघी, महेश भूपति और दिव्यांशु सिंह समिति का हिस्सा हैं। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने 14 सितंबर को हॉकी इंडिया अधिकारियों और फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी जिन्हें लीग पर आये संकट के बारे में बताया गया था।
समिति तय समय के भीतर देगी रिपोर्ट
खेलमंत्री ने सभी हितधारकों से लीग के प्रशासन मॉडल, वित्तीय मॉडल और ढांचे पर काम करने के लिए कहा था। इसके साथ ही इस पर काम करने के लिए हॉकी इंडिया, फ्रेंचाइजी और खेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी को लेकर पैनल के गठन के लिए भी कहा गया था।
यह समिति मंत्रालय को तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट देगी। समिति के गठन से सभी संबंधित पक्ष मिलकर लीग के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए काम करेंगे और सरकार का इस प्रक्रिया में सीधा प्रतिनिधित्व रहेगा।
