हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान 27 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 09:19 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 11:15 AM (IST)
मुंबई। चक दे इंडिया फिल्म में कोच की भूमिका निभाने वाले सुपर स्टार शाहरुख खान 27 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
शाहरुख ने कहा कि उनका दिल अभी भी हॉकी के लिए धड़कता है। साथ ही शाहरुख ने भारतीय प्रशंसकों से हॉकी और टीम इंडिया का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने ट्विटर के जरिये हॉकी के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। दरअसल हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने ट्विटर के जरिये हॉकी विश्व कप में आने और समर्थन करने का अनुरोध किया था।
शाहरुख खान ने उसके जवाब में ट्वीट किया कि नेकी और पूछ-पूछ? मुझे बोलने की देर है भाई, मैं कूद कर पहुंच जाऊंगा। मैं आपको और हमारी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हॉकी भारत का अभिमान है। हम चक दे इंडिया को चीयर करेंगे। मुझे याद दिलाने के लिए धन्यवाद। मेरा दिल हॉकी के लिए बहुत तेज धड़कता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें