Move to Jagran APP

CWG 2018: सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, सविता और रानी की बदौलत द. अफ्रीका को हराया

महिला हॉकी टीम ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 05:18 PM (IST)
CWG 2018: सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, सविता और रानी की बदौलत द. अफ्रीका को हराया
CWG 2018: सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, सविता और रानी की बदौलत द. अफ्रीका को हराया

गोल्ड कोस्ट, जेएनएन। सविता की शानदार गोलकीपिंग के दम पर और कप्तान रानी के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए इस रोमांचक मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से मात दी।

loksabha election banner

पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कड़ा संघर्ष देखा गया। पहले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने गोल कर बढ़त हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन गोलकीपर सविता ने इसे सफल नहीं होने दिया। इसके बाद, आठवें मिनट में दीपिका ने कॉर्नर से गेंद तो अपनी साथी खिलाड़ी को पास किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर मेबांडे ने असफल करते हुए भारतीय टीम को बढ़त नहीं लेनी दी।

भारत को 12वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाई। इसके अगले ही मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन सविता ने अपने पैर से गेंद को रोकते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को बढ़त लेने से रोक दिया। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें संघर्ष करती नजर आईं।

तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में ही दक्षिण अफ्रीका ने दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन सविता ने शानदार तरीके से बचाते हुए गोल नहीं होने दिया। तीसरे क्वार्टर में 36वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन गुरजीत कौर की हॉकी स्टिक से लगा शॉट दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट के अंदर जाने के बजाए छू कर वापस चला गया। इसके बाद कुछ समय बाद नवनीत को पास मिला था, लेकिन वह इसे गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचा पाईं। इस प्रकार से तीसरा क्वार्टर भी बिना गोल के समाप्त हुआ।

अपनी गोल की कोशिश में लगी भारतीय टीम को कप्तान रानी ने एक बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 48 मिनट में वंदना कटारिया से मिले पास को सीधे दक्षिण अफ्रीका के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके बाद, अपने डिफेंस के दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 1-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.