राष्ट्रीय शिविर के लिए सरदार सिंह 55 सदस्यीय संभावित खिलाडिय़ों की सूची में शामिल
सरदार सिंह को शुक्रवार से भारतीय खेल प्राधिकरण में शुरू होने वाले पुरूष राष्ट्रीय शिविर के लिए हॉकी इंडिया द्वारा चुनी 55 सदस्यीय संभावित खिलाडिय़ों की सूची में शामिल किया गया।
बेंगलुरु। पूर्व कप्तान सरदार सिंह को शुक्रवार से भारतीय खेल प्राधिकरण में शुरू होने वाले पुरूष राष्ट्रीय शिविर के लिए हॉकी इंडिया द्वारा चुनी 55 सदस्यीय संभावित खिलाडिय़ों की सूची में शामिल किया गया। इस सूची को छंटनी के बाद 48 खिलाडिय़ों की कर दिया जाएगा। सरदार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम से बाहर रखा गया था। 18 मई को खत्म होने वाले शिविर की सूची में वे सभी 18 खिलाड़ी शामिल हैं, जो कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटी टीम का हिस्सा थे।
संभावित खिलाडिय़ों की सूची-गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा, कृष्ण बी पाठक, विकास दहिया, जगदीप दयाल। डिफेंडर : रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा, दीपसन टिर्की, नीलम संजीप जेस , जर्मनप्रीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, अमित गौड़ा, परदीप मोर, आनंद लाकड़ा। मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, चिगलेनसाना सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित, सिमरनजीत सिंह, नीलकांत शर्मा, ललित उपाध्याय, सरदार सिंह, हाॢदक सिंह, मनप्रीत (जूनियर), सोमजीत, राज कुमार पाल, आमोन मिराश टिर्की, धरमिंदर सिंह , वी वीरथामिजान। फॉरवर्ड : आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह , एसवी सुनील, दिलप्रीत सिंह, सुमित कुमार, मुहम्मद उमर, अबहरन सुदेव , मुहम्मद रहील, परदीप सिंह, अजय यादव, अरमान कुरैशी, सुखजीत सिंह , गगनदीप सिंह (सीनियर), हरीश मुतागर, अभिलाश स्टालिन सी, कार्तिक यादव, प्ररवाकर मिंज , मनिंदरजीत सिंह।