भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच बोले, अचानक हटाने से दुखी नहीं हैरान हुआ था
ओल्टमैंस ने कहा कि मैं इस तरह हटाए जाने से दुखी नहीं था।
भुवनेश्वर, जेएनएन : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच रोलैंट ओल्टमैंस ने कहा कि जिस तरीके से हॉकी इंडिया ने उन्हें कोच के पद से हटाया उससे उन्हें दुख से ज्यादा हैरानी हुई, क्योंकि उन्होंने भारतीय हाकी को पांच साल दिए थे।
ओल्टमेंस 2013 में भारतीय हॉकी के हाई परफॉरमेंस निदेशक बने थे और उन्होंने भारतीय हॉकी को नए सिरे से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें पिछले साल सितंबर में टीम के खराब नतीजों के बाद पद से हटा दिया गया था ।
ओल्टमैंस ने कहा कि मैं इस तरह हटाए जाने से दुखी नहीं था। यह कोचिंग का हिस्सा है, लेकिन मैं हैरान जरूर था। उन्होंने कहा कि कई बार लोग फैसले लेते हैं और आपको उन्हें स्वीकार करना होता है। मैंने करीब पांच साल तक भारत के लिए खुशी से काम किया। मुझे यहां बहुत मजा आया।
भारत का हॉकी में वैभवशाली इतिहास है और मुझे खुशी है कि भारतीय हॉकी को नए सिरे से खड़े करने में मेरा योगदान रहा। यह देखकर खुशी होती है कि इस दौरान भारतीय हॉकी का कद बढ़ा।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें