बलबीर सिंह सीनियर से मिलने पहुंचे पंजाब के खेल मंत्री
बलबीर अभी भी भी आइसीयू में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन: सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का हालचाल जानने के लिए शुक्रवार को पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पहुंचे।
बलबीर अभी भी भी आइसीयू में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं हॉकी ओलंपियन बलदेव सिंह, अजीत सिंह और पंजाबी लोक गायक हरदीप सिंह ने आइसीयू में जाकर बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर से उनकी सेहत के बारे में हालचाल जाना और परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही।
इस दौरान उनके साथ खेल विभाग के सहायक डायरेक्टर करतार सिंह सैंहबी और पंजाब कांग्रेस के प्रतिनिधि रिपल मिढ्ढा भी मौजूद थे। खेल मंत्री राणा सोढ़ी ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक उनकी सेहत नाजुक जरूर है, लेकिन नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जिंदादिल होते हैं और हर तरह के हालात से निपटने के लिए दृढ़ इरादे वाले होते हैं जिस कारण उनको पूर्ण आशा है कि बलबीर सिंह सीनियर भी जल्द तंदुरुस्त होकर पहले की तरह हमारे बीच होंगे।