विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tokyo Olympics :भारत के कांस्य पदक की जीत में ये 5 खिलाड़ी बने हीरो, पंजाब सरकार ने की इनाम की घोषणा

By Viplove KumarEdited By:
Published: Thu, 05 Aug 2021 01:01 PM (IST)

भारतीय हॉकी टीम में पंजाब की तरफ से खेलने वाले पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी। टीम की जीत ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम ने जीता ओलिंपिक कांस्य पदक- फोटो ट्विटर पेज
भारतीय हॉकी टीम ने जीता ओलिंपिक कांस्य पदक- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। 41 साल से चले आ रहे ओलिंपिक में मेडल जीतने के सूखे से इस साल भारतीय टीम ने खत्म कर भारतवासियों को खुशी से झूमने का मौका दिया। भारतीय हॉकी टीम में पंजाब की तरफ से खेलने वाले पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी। टीम की जीत में इस योगदान के लिए पंजाब सरकार ने सभी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ की रकम बतौर इनाम देने की घोषणा की है।

बुधवार सुबह जब भारतीय टीम ने हॉकी सेमीफाइनल में हार का सामना किया था तो तमाम भारतवासियों का दिल टूट गया था। गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठे भारत को एक झटका लगा था लेकिन एक दिन बाद ही अपने टीम के हीरो द्वारा हासिल की गई खास कामयाबी पर पूरा देश झूम उठा। कांस्य पदक के लिए खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 5-4 से जर्मनी पर जीत दर्ज की। यह टीम भारतीय हॉकी के भविष्य को बदलने में अहम साबित होने वाली है।

पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ का इनाम

इस अहम मुकाबले में पंजाब की तरफ से पांच खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह और गुरजंट सिंह ने गोल कर जीत को पक्का किया। इन सभी खिलाड़ियों के शानदार खेल की वजह से ही भारत का पदक पक्का हो पाया। इन सभी खिलाड़ियों को पंजाब सरकार ने 1-1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पीटीआइ के मुताबिक सरकार ने ओलिंपिक कांस्य पदक मुकाबले में गोल करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए यह इनामी राशि देने की घोषणा की है।

पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से पीछे चल रहा था। फार्वर्ड सिमरनजीत सिंह ने गोल कर टीम को बराबरी दिलाई थी। दूसरे क्वार्टर में 3-1 से आगे चल रही जर्मनी के खिलाफ हार्दिक ने गोल कर अंतर कम किया। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-3 की बराबरी कराई। तीसरे क्वार्टर में रूपिंदर पाल सिंह ने गोल किया और टीम को 4-3 की बढ़त दिलाई। सिमरनजीत सिंह ने पांचवा गोल दाग भारत की जीत पक्की की थी।