Move to Jagran APP

हॉकी: पंजाब ने ओडिसा और हरियाणा ने यूपी को हराकर दर्ज की दूसरी जीत

लड़कों की हॉकी में पंजाब ने राजस्थान को 10-1 से, जबकि चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 03 Feb 2018 09:25 AM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 11:54 AM (IST)
हॉकी: पंजाब ने ओडिसा और हरियाणा ने यूपी को हराकर दर्ज की दूसरी जीत
हॉकी: पंजाब ने ओडिसा और हरियाणा ने यूपी को हराकर दर्ज की दूसरी जीत

नई दिल्ली, पीटीआइ। पंजाब और हरियाणा ने शुक्रवार को खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में लड़कियों की हॉकी स्पर्धा में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब ने पूल-बी के मैच में ओडिशा को 7-2 से और हरियाणा ने पूल-ए के मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया। अन्य मैचों में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 12-0 से और चंडीगढ़ ने दिल्ली को 4-1 से मात दी।

loksabha election banner

लड़कों की हॉकी में पंजाब ने राजस्थान को 10-1 से, जबकि चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिन के अन्य मैचों में हरियाणा ने ओडिशा को 2-1 से और कर्नाटक ने दिल्ली को 3-2 से हराया।

निशानेबाजी की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चंडीगढ़ की जीना खिट्टा, पुणो की नंदिता सुल और इंदौर की याना राठौर ने पोडियम पर जगह बनाई। लड़कों की इसी स्पर्धा में कोल्हापुर के शाहू माने ने स्वर्ण, चेन्नई के रितिक रमेश ने रजत और नई दिल्ली के पार्थ मखीजा ने कांस्य पदक जीता।

गुरुग्राम। भारतीय कुश्ती संघ ने पहलवानों से अपील की है कि अगर कोई पहलवान ‘खेलो इंडिया’ में खेलने के योग्य है और उसका नाम संघ की लिस्ट और स्कूल गेम राष्ट्रीय संघ की लिस्ट में शामिल नहीं है तो वो भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय में अपनी शिकायत कर सकता है। अगर किसी पहलवान को रहने व खाने में कोई परेशानी है तो भी संघ में अपनी शिकायत करा सकता है। शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं। सिंह का कहना है कि कोई भी पहलवान खेलने योग्य होते हुए खेलने से वंचित नहीं रहना चाहिए। खेलो इंडिया में खिलाड़ियों को भविष्य की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसीलिए सभी को मौका मिलना चाहिए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.