ओडिशा ने यूपी को हराकर जीता सब जूनियर हॉकी का चैंपियनशिप का खिताब
ओडिशा ने उत्तर प्रदेश हॉकी की टीम को 2-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया।
जागरण संवाददाता, इटावा। सैफई के मास्टर चंदगी राम स्टेडियम में खेली जा रही 8वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप बालक ए डिवीजन के फाइनल मुकाबले में हॉकी ओडिशा ने उत्तर प्रदेश हॉकी की टीम को 2-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया। खेल के पहले हाफ में उत्तर प्रदेश की टीम ने शहबाज खान ने पेनॉल्टी कॉर्नर की मदद से 16वें मिनट में बढ़त पा ली थी। इसके जवाब में ओडिशा के सुबाश बारला ने 28वें मिनट में फील्ड गोल करके टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
खेल के दूसरे हाफ में हॉकी ओडिशा के खिलाडि़यों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम पर कई हमले किए। खेल के 69वें मिनट में सुबाश बारला ने शानदार फील्ड गोल करके टीम को निर्णायक बढ़त दिलवाकर जीत प्रदान कर दी। पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवार्डी बीपी गो¨वदा के द्वारा विजेता टीम को पदक व ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि उत्तर प्रदेश की उपविजेता टीम को गुरुमुख ¨सह अरोड़ा अध्यक्ष इटावा हॉकी द्वारा पदक व ट्रॉफी दी गई। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली हॉकी हरियाणा की टीम को टीपी ¨सह अवैतनिक सचिव कानपुर हॉकी के द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी हरियाणा की टीम ने हॉकी गंगपुर ओडिशा की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया। हरियाणा की तरफ से खेल के 7वें मिनट में अंकुश ने फील्ड गोल किया जबकि गंगपुर ओडिशा के रोशनजीत ¨मज ने 31वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करके टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में हरियाणा के तनुज सरोहा ने शानदार फील्ड गोल करके टीम को विजय दिला दी और तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।