Move to Jagran APP

हॉकी इंडिया राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताएं एक साल के ब्रेक के बाद मार्च में फिर होगी शुरू

घरेलू प्रतियोगिता इस साल नए प्रारूप में आयोजित की जाएगी क्योंकि हॉकी इंडिया राज्यों केंद्र प्रशासित प्रदेशों संस्थानिक इकाइयों और अकादमियों में खेल के विकास के अलावा खिलाड़ियों की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है। सत्र 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 के साथ शुरू होगा।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 10:09 PM (IST)
हॉकी इंडिया राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताएं एक साल के ब्रेक के बाद मार्च में फिर होगी शुरू
हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप एक साल के ब्रेक के बाद मार्च में फिर शुरू होगी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, प्रेट्र। पुनर्गठित हुई हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप एक साल के ब्रेक के बाद मार्च में फिर शुरू होगी जिसे पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण रद करना पड़ा था।

loksabha election banner

घरेलू प्रतियोगिता इस साल नए प्रारूप में आयोजित की जाएगी क्योंकि हॉकी इंडिया राज्यों, केंद्र प्रशासित प्रदेशों, संस्थानिक इकाइयों और अकादमियों में खेल के विकास के अलावा खिलाड़ियों की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है। सत्र 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 के साथ शुरू होगा जिसका आयोजन 10 से 18 मार्च तक झारखंड के सिमडेगा में कराया जाएगा। इसके बाद 17 से 25 मार्च तक हरियााण के नरवाना जिले में 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 कराई जाएगी।

हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 का शुरुआती चरण 17 से 26 मार्च तक आयोजित होगा। महिला प्रतियोगिता भी 17 से 24 मार्च तक इसी के साथ चलेगी। दोनों टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद सिमडेगा में तीन से 12 अप्रैल तक 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली जाएगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने कहा कि पिछले साल महामारी के कारण सभी खेल प्रतियोगिताएं बंद हो गई थी। हम घरेलू कैलेंडर बहाल करने को लेकर काफी खुश हैं। सत्र पूर्ण रूप से नए अवतार में शुरू होगा जिसमें पुरुष और महिलाओं के लिए सब जूनियर, जूनियर, सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का पुनर्गठन किया गया है। महामारी का खतरा अब भी बरकरार है तो राष्ट्रीय महासंघ ने सभी मेजबान राज्य संघों को प्रत्येक स्थल पर एक स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। सभी प्रतिभागी टीमों, टूर्नामेंट और मेजबान राज्य के अधिकरियों के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.