विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup Hockey 2023: भारत-पाकिस्तान पूल-A में शामिल, इस दिन खेला जाएगा दोनों के बीच महामुकाबला

By AgencyEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 19 May 2023 08:44 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान को पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 में एक ही पूल में रखा गया है। दोनों के बीच ...और पढ़ें

27 मई को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच। फाइल फोटो
27 मई को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच। फाइल फोटो

नई दिल्ली, आईएएनएस। खेल जगत के चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 में एक ही पूल में रखा गया है। दोनों के बीच पूल-ए का मैच 27 मई को खेला जाएगा। जूनियर एशिया कप 23 मई से 1 जून तक ओमान के सलालाह में खेला जाएगा। इसी साल मलेशिया में एफआईएच जूनियर हॉकी पुरुष विश्वकप 2023 भी खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीम को दो पूल में विभाजित किया गया है, जिसमें पूल-ए में चीनी ताइपे, भारत, जापान, पाकिस्तान और थाईलैंड शामिल हैं। पूल-बी में मेजबान ओमान के साथ बांग्लादेश, कोरिया, मलेशिया और उज्बेकिस्तान शामिल होंगे। पूल चरण में प्रत्येक टीम अपने पूल में अन्य चार टीमों से एक-एक मैच खेलेंगी।

तीन टीमों को मिलेगा विश्वकप में सीधे प्रवेश

गौरतलब हो कि दोनों पूल में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीमें 5-8 स्थान के लिए मैच खेलेंगी। दोनों पूलों में पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमें दसवें स्थान पर रहने से बचने के लिए आमने-सामने होंगी।

भारत 24 मई से करेगा शुरुआत

हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट कांस्य पदक के लिए मैच में खेलेंगे। दो फाइनलिस्ट और कांस्य पदक विजेता जूनियर हॉकी विश्वकप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगे। मलेशिया, मेजबान के रूप में, पहले ही विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर चुका है। यदि मलेशिया सेमीफाइनल में प्रवेश करता है तो जूनियर एशिया कप के अंतिम चार चरण में जगह बनाने वाली अन्य सभी तीन टीमों को विश्व कप में भी प्रवेश मिलेगा।

भारतीय टीम सलालाह में 24 मई को अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के खिलाफ करेगी। अगले दिन जापान से भिड़ेगी। एक दिन के आराम के बाद भारत 27 मई को पाकिस्तान से भिड़ेगा और पूल ए में अपने अभियान का समापन 28 मई को थाईलैंड के खिलाफ मैच के साथ करेगा।