हॉकी कप्तान मनप्रीत बोले, कोरोना होने के बाद आइसोलेशन में रहना काफी मुश्किल रहा
मनप्रीत ने कहा मैंने महीने भर से कुछ नहीं किया और एक खिलाड़ी के लिए यह काफी लंबा समय है खासकर तब जब हर दिन सुधार करने और सर्वश्रेष्ठ बनने की बात है।
बेंगलुरु, आइएएनएस। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में डर का माहौल बनाया और कुछ दिन के लिए सबकुछ थाम दिया। कोरोना की वजह से खेलों पर भी काफी असर पड़ा। दुनिया भर में खेलों के तमाम आयोजन को स्थगित कर दिया गया यहां तक की टोक्यो ओलंपिक 2020 को एक साल के लिए टालना पड़ा। कोरोना वायरस की चपेट में भारतीय हॉकी कैंप भी आ गया था टीम के एक दो नहीं बल्कि 5 खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे।
अगस्त में पुरुष और महिला टीम के नेशनल कैंप का आयोजन बेंगलोर में किया गया था। इस कैंप में ट्रेनिंग से पहले ही टीम के खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। था। इसमें टीम से स्ट्राइकर मनदीप सिंह से साथ साथ कप्तान मनप्रीत का भी नाम शामिल था। हालांकि यह सभी अस्पताल में इलाज कराने के बाद स्वस्थ होकर वापस कैंप में लौटे।
कभी जूते खरीदने के लिए नही थे रुपये, आज हॉकी के स्टार हैं सुमित; जानिए कैसे हासिल किया मुकाम
पिछले महीने कोविड-19 पॉजिटिव निकले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि उनके लिए अस्पताल में समय निकालना और आइसोलेशन में रहना काफी मुश्किल रहा था। मनप्रीत उन पांच हॉकी खिलाड़ियों में शामिल थे जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल से बाहर निकलने तक का अनुभव काफी तकलीफ देने वाला था। मनप्रीत ने कहा, मैंने महीने भर से कुछ नहीं किया और एक खिलाड़ी के लिए यह काफी लंबा समय है, खासकर तब जब हर दिन सुधार करने और सर्वश्रेष्ठ बनने की बात है।
भारत के पुरुष और महिला दोनों ही टीम ने ओलंपिक में जगह बनाई है। 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के बीच टोक्यो में होने वाले ओलंपिक टूर्नामेंट को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया है। इसे अब 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच 2021 में आयोजित किया जाएगा।