Move to Jagran APP

टोक्यो ओलंपिक पर नजर, नए तौर तरीकों के अनुसार ढल रही हैं भारतीय हॉकी टीम

दो महीने के लॉकडाउन के बाद मैदान पर लौटी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और उनके साथी खिलाड़ी कोरोना के चलते नए तौर तरीकों के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 10:14 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 10:14 PM (IST)
टोक्यो ओलंपिक पर नजर, नए तौर तरीकों के अनुसार ढल रही हैं भारतीय हॉकी टीम
टोक्यो ओलंपिक पर नजर, नए तौर तरीकों के अनुसार ढल रही हैं भारतीय हॉकी टीम

बेंगलुरु, पीटीआइ। कोरोना वयारस संक्रमण के फैसले की वजह से दुनियाभर का रहन सहन बदल गया है। तमाम खेलों के आयोजन को वायरस फैलने की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब इसे दोबारा शुरू करने पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कोरोना के बाद मैदान पर लौटने के बाद होने वाले बदलाव पर बात की है। 

loksabha election banner

दो महीने के लॉकडाउन के बाद मैदान पर लौटी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और उनके साथी खिलाड़ी कोरोना के चलते नए तौर तरीकों के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं जिसमें हर ब्रेक के बाद सैनिटाइजर का इस्तेमाल और अपनी अपनी बोतल से ही पानी पीना शामिल है।

दो महीने से अधिक समय तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र पर अपने होस्टल के कमरों में रहे पुरुष और महिला टीम के खिलाडि़यों ने 10 दिन पहले आउटडोर अभ्यास शुरू किया। ये टीमें हॉकी इंडिया और साई की मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कर रहीं हैं।

मनप्रीत ने कहा, "हम सभी ने दो महीने अपने-अपने कमरों में फिटनेस पर पूरी मेहनत की थी तो शरीर अकड़ा नहीं है लेकिन हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। अभी शरीर पर ज्यादा भार नहीं डाल सकते। हम शारीरिक दूरी का पालन करते हुए छोटे-छोटे समूहों में अभ्यास कर रहे हैं। पहले सत्रों के बीच में कभी सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करते थे और एक ही बोतल से पानी पीते थे लेकिन अब सब कुछ बदल गया है।" 

वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा कि कोच खिलाडि़यों के लगातार संपर्क में थे। उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह अभ्यास शुरू होने के बाद से कोचों ने व्यक्तिगत तौर पर हमसे पूछा कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से कैसा महसूस कर रहे हैं। सभी खिलाडि़यों ने अपने-अपने मसले उन्हें बताए और कोचिंग स्टाफ ने परिवार के बारे में भी पूछा। हम बेसिक अभ्यास ही कर रहे हैं।" 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.