Move to Jagran APP

National Sports Day: खेल मंत्री ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जन्मदिन पर किया याद, गंभीर ने बताया- भारत रत्न का हकदार

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस खास दिन पर हॉकी के जादूकर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और जन्मदिन पर उनको याद किया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 02:56 PM (IST)
National Sports Day: खेल मंत्री ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जन्मदिन पर किया याद, गंभीर ने बताया- भारत रत्न का हकदार
National Sports Day: खेल मंत्री ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को जन्मदिन पर किया याद, गंभीर ने बताया- भारत रत्न का हकदार

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय हॉकी के इतिहास के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर के नाम से पहचाने जाने वाले मेजर को पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त थी। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस खास दिन पर भारतीय हॉकी के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दी और जन्मदिन पर उनको याद किया।

loksabha election banner

नेशनल स्पोर्स्ट डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) पर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू जन्मदिन पर इस महान खिलाड़ी को याद किया। 29 अगस्त को भारत में हॉकी के इस महानायक के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 में उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है, में हुआ था।

खेल मंत्री ने ध्यानचंद के जन्मदिन पर एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हर साल 29 अगस्त को खिलाड़ियों को दिए जाने वाले खेल सम्मान की इनामी राशि को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। किरण रिजिचू ने बताया कि अर्जुन और खेल रत्न अवार्ड की इनामी राशि को बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा, हमने खेल सम्मान की इनामी राशि बढ़ाने का फैसला लिया है। खेल अवार्ड के लिए मिलने वाली इनामी राशि को पहले ही बढ़ा दिया गया है। अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न की इनामी राशि को बढ़ाया गया है। इसे 15 लाख और क्रमश: 25 लाख कर दिया गया है।  

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने भी ध्यानचंद को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, एक ऐसा खिलाड़ी जो भारत रत्न का हकदार है। भारत के महान खिलाड़ी को मेरी तरफ से श्रद्धा सुमन। 

5 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

इस साल मिलने वाले खेल के सबसे बड़े सम्मान खेल रत्न के लिए समिति ने क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और मरियप्पन थंगावेलु को खेल रत्न के लिए चुना, जबकि इशांत सहित 29 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.